वायरल

Viral Video: मथुरा में दो सांडों के बीच जमकर लड़ाई, दूकान में घुसकर मचाई तबाही, एक युवक को उठाकर पटका, भागते नजर आए लोग

आवारा मवेशियों के द्वारा कई लोगों पर हमले होते है. इन हमलों में कई लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके है तो वही अब तक कई लोग घायल भी हो चुके है. ऐसी ही एक दिल दहलानेवाली लड़ाई मथुरा में देखने को मिली.

Viral Video: मथुरा में दो सांडों के बीच जमकर लड़ाई, दूकान में घुसकर मचाई तबाही, एक युवक को उठाकर पटका, भागते नजर आए लोग
Credit-(X,@kanpurtak)

Viral Video:आवारा मवेशियों के द्वारा कई लोगों पर हमले होते है. इन हमलों में कई लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके है तो वही अब तक कई लोग घायल भी हो चुके है. ऐसी ही दिल दहलानेवाली लड़ाई मथुरा में देखने को मिली. भरें बाजार में दो सांडों के बीच जमकर लड़ाई हुई. इस दौरान एक सांड ने एक युवक को सींग से उठाकर नीचे जमीन पर पटक दिया. ये घटना मथुरा के कोसीकलां बाजार की बताई जा रही है. इस लड़ाई का वीडियो  सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. ये पूरी घटना एक सीसीटीवी में कैद हो गई है.

वीडियो में देख सकते है कि दोनों एक दुसरे से लड़ रहे है और लड़ते लड़ते ये एक दूकान में पहुंच जाते है और दूकान का काफी नुकसान करते है, इस दौरान कुछ लोग इन्हें डंडो से मारकर भगाने लग जाते है. इस दौरान एक सांड गुस्से में आता है और एक युवक को सींग से उठाकर नीचे फेंक देता है. इसके बाद यहां से सांड भाग जाता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @kanpurtak नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:दुकान में दो सांडों के बीच कलेश में दांव पर लगी दो लड़कियों की जिंदगी, Viral Video में देखें कैसे बाल-बाल बची जान

मथुरा बाजार में दो सांडों में लड़ाई 

लड़ते लड़ते दुकान में पहुंच गए सांड

इस वीडियो में देख सकते है कि दोनों लड़ते लड़ते एक दूकान में पहुंच जाते है और दूकान में लोग भी खड़े होते है और इसी दौरान कुछ लोग भी घायल हो जाते है और दूकान का भी काफी नुकसान होता है. इसके बाद एक युवक को भी एक सांड उठाकर नीचे पटक देता है.

पहले भी मवेशी ने किए लोगों पर हमले

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो से पहले और भी शहरों से मवेशियों के हमले के वीडियो सामने आएं है. जिसमें कई लोग इन मवेशियों के हमले से घायल हुए थे. तो वही कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके है. नगर निगम को चाहिए कि इन मवेशियों को पकड़कर इनके मालिकों पर सख्त कार्रवाई की जाएं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2025 06:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).