Viral Video: बिल्ली और नन्ही बत्तख के बीच हुई भयंकर लड़ाई, झपट्टा मारकर किया एक-दूसरे का हाल बेहाल
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बिल्ली और नन्ही बत्तख का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इन दोनों जीवों के बीच भयंकर लड़ाई देखने को मिल रही है. दोनों झपट्टा मारकर एक-दूसरे की हालत खराब करते दिख रहे हैं.
Viral Video: जंगली जानवरों (Wild Animals) के बीच अक्सर वर्चस्व की लड़ाई देखने को मिलती है, सिर्फ जंगल के जानवर ही नहीं, बल्कि रिहायशी इलाकों में रहने वाले जानवरों के बीच भी अक्सर लड़ाई देखने को मिलती है. खासकर, घरों में पाले जाने वाले कुत्ते (Dog) और बिल्ली (Cat) जैसे जानवरों के बीच नोकझोंक होना बेहद आम बात है, लेकिन क्या आपने बिल्ली और बत्तख की लड़ाई देखी है? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक बिल्ली और नन्ही बत्तख का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें इन दोनों जीवों के बीच भयंकर लड़ाई देखने को मिल रही है. दोनों झपट्टा मारकर एक-दूसरे की हालत खराब करते दिख रहे हैं.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ThebestFigen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- क्रूर लड़ाई. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- इसमें कुछ फनी नहीं है, क्योंकि दोनों खेल नहीं रहे हैं. यह भी पढ़ें: Dog & Duck Friendship: नन्हे कुत्ते और बत्तख में है पक्की यारी, दोनों की क्यूटनेस देख फिदा हो जाएंगे आप (Watch Viral Video)
बिल्ली और नन्ही बत्तख की लड़ाई
Brutal fight. ❤️😂
— The Best (@ThebestFigen) April 27, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बिल्ली और बत्तख का आमना-सामना हो जाता है, फिर नन्ही बत्तख बिल्ली पर चोंच से हमला करती है, जबकि बिल्ली पंजे से अपना बचाव करती दिख रही है. दोनों झपट्टा मारकर एक-दूसरे की हालत खराब करते दिख रहे हैं. बत्तख अपनी चोंच से बिल्ली के कान पर हमला करती है और उस पर हावी हो जाती है. दोनों की लड़ाई का यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2024 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

