वायरल

बाइक चलाते समय बेटे को ठंड से बचाने के लिए पिता ने किया ये काम, इमोशनल कर देगा यह Viral Video

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक चलाते समय अपने बेटे को ठंड से बचाने के लिए पिता कुछ ऐसा करता है, जिसे देख आप भी इमोशनल हो जाएंगे.

बाइक चलाते समय बेटे को ठंड से बचाने के लिए पिता ने किया ये काम, इमोशनल कर देगा यह Viral Video
पिता ने बच्चे को शॉल से किया कवर (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: एक बच्चे के लिए उसके माता-पिता से बढ़कर दूसरा कोई नहीं होता है, क्योंकि माता-पिता ही अपने बच्चे की खुशी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देते हैं. पैरेंट्स ही अपने बच्चों के लिए हर मुसीबत का सामना करने को तैयार रहते हैं और इसका उदाहरण पेश करने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बाइक चलाते समय अपने बेटे को ठंड (Cold) से बचाने के लिए पिता कुछ ऐसा करता है, जिसे देख आप भी इमोशनल हो जाएंगे. वीडियो में पिता अपने बच्चे को ठंड से बचाने के लिए उसे शॉल (Shawl) से पूरी तरह कवर कर देता है और बाइक चलाता है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम और एक्स समेत विभिन्न प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है. यह वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है और लोग पिता की तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है. यह भी पढ़ें: Desi Jugaad Viral Video: जुगाड़ तकनीक से शख्स ने बनाया ऐसा चूल्हा, रोटी बनाते-बनाते गर्म कर सकते हैं पानी

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bikram Singh (@bikramsamvad)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने बच्चे को पीछे बैठाकर बाइक चला रहा है. कड़ाके की ठंड के बीच बच्चे को ठंड न लग जाए, इसके लिए वो शॉल से अपने बच्चे को कवर करता है और एक हाथ से बच्चे को थामकर बाइक चलाता है. इस वीडियो को देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि एक पिता ही अपने बच्चे के लिए किसी मुसीबत से लड़ सकता है और बड़े से बड़ा दुख सह सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2024 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).