देश

मशहूर यूट्यूबर दानिश जेहन की सड़क दुर्घटना में मौत

मशहूर युट्यूबर और MTV Ace of Space के प्रतिभागी दानिश जेहन की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार दानिश आज सुबह एक शादी से लौट रहे थे तभी उनकी कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई.

मशहूर यूट्यूबर दानिश जेहन की सड़क दुर्घटना में मौत
दानिश जेहन (Photo Credit-Twitter)

मशहूर यूट्यूबर और MTV Ace of Space के प्रतिभागी दानिश जेहन (Dansih Zehen) की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार दानिश आज सुबह एक शादी से लौट रहे थे तभी उनकी कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई. जिसमे दानिश की मौत हो गई. यह दुर्घटना मुंबई के वाशी में हुई. बता दें कि दानिश की उम्र 21 साल थी. दानिश मुंबई के एक माध्यमवर्गीय परिवार से आते थे. दानिश अपने यूट्यूब वीडियोज और ब्लॉग्स की वजह से फेमस हुए थे.

यूट्यूब के अलावा दानिश इन्स्टाग्राम पर भी फेमस थे दानिश के हर एक पोस्ट पर 90k से ज्यादा लाइक्स रहते थे. दानिश की इस तरह अचानक हुई मौत से उनके फैंस को बड़ा दुःख पहुंचा है. दानिश को लोग ट्विटर पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

दानिश जेहन की आखिरी इन्स्टा स्टोरी- 

 

दानिश ने अपने करियर की शुरुआत जस्टिन बीबर के हेयरस्टाइल से की थी जो कि अब जेहन हेयरस्टाइल के नाम से जाना जाता है. दानिश के फैंस उनके हेयरस्टाइल को बेहद पसंद करते हैं और उनके स्टाइल को फॉलो भी करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2018 10:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).