Fact Check: 'प्रधानमंत्री योजना' के तहत 1 फीसदी ब्याज पर लोन दे रही है सरकार? जानें वायरल मैसेज का सच
Whatsapp मैसेज में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री योजना के तहत आधार कार्ड के माध्यम से 1 फीसदी ब्याज पर लोन मिल रहा है.
सोशल मीडिया पर आए दिन तरह- तरह की फर्जी खबरें वायरल होती रहती हैं. खासकर केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर कई तरह की खबरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. इस बीच एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री योजना के तहत आधार कार्ड के माध्यम से 1 फीसदी ब्याज पर लोन मिल रहा है. Whatsapp पर 1 फीसदी ब्याज पर लोन वाला यह मैसेज खूब वायरल हो रहा है. लोग इसे शेयर कर रहे हैं. Fact Check: ऐसे पहचाना जा सकता है 500 का असली और नकली नोट? जानें RBI का कहना क्या है.
Whatsapp मैसेज में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री योजना के तहत आधार कार्ड के माध्यम से 1 फीसदी ब्याज पर लोन मिल रहा है. PIB फैक्ट चेक ने इस दावे की सत्यता की जांच की. PIB ने बताया कि, "यह दावा फर्जी है. केंद्र सरकार द्वारा 'प्रधानमंत्री योजना' नामक ऐसी किसी योजना के तहत लोन नहीं दिया जा रहा है.
PIB का ट्वीट
दावा: #WhatsApp पर साझा किए जा रहे एक मैसेज में यह दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री योजना के तहत आधार कार्ड के माध्यम से 1% ब्याज पर लोन मिल रहा है। #PIBFactCheck: यह दावा फर्जी है। केंद्र सरकार द्वारा 'प्रधानमंत्री योजना' नामक ऐसी किसी योजना के तहत लोन नहीं दिया जा रहा है। pic.twitter.com/fGJpE4Bs4A
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) August 2, 2021
यह दावा पूरी तरह फर्जी है, इसके झांसे में न आएं. हम आपसे अपील करते हैं कि ऐसी फर्जी सूचनाओं पर विश्वास न करें. किसी भी खबर को बिना जांच-पड़ताल के सच न मानें न ही शेयर करें. किसी भी खबर या पोस्ट पर विश्वास करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच जरुर कर लें. अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें.
Fact check
प्रधानमंत्री योजना के तहत आधार कार्ड के माध्यम से 1 फीसदी ब्याज पर लोन मिल रहा है.
'प्रधानमंत्री योजना' नामक किसी योजना के तहत लोन नहीं दिया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2021 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

