वायरल

Fact Check: 'महिला स्वरोजगार योजना' के तहत मोदी सरकार महिलाओं के खाते में डाल रही 1 लाख रुपये? जानिए सच्चाई

वायरल मैसेज में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार महिला स्वरोजगार योजना के तहत सभी महिलाओं को उनके बैंक खाते में 1 लाख रुपए दे रही है. फैक्ट चेक में पुष्टि हुई कि यह दावा फेक है.

Fact Check: 'महिला स्वरोजगार योजना' के तहत मोदी सरकार महिलाओं के खाते में डाल रही 1 लाख रुपये? जानिए सच्चाई
महिला स्वरोजगार योजना फेक योजना (Photo Credits: PIB Fact Check)

नई दिल्ली: कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) के दौरान सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें (Fake News) आए दिन वायरल हो रही हैं. फर्जी मसेजेस के जरिए कई झूठे दावे किए जा रहे हैं. इन दिनों एक मैसेज काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि मोदी सरकार महिला स्वरोजगार योजना (Mahila Swarozgar Yojana) के तहत सभी महिलाओं को उनके बैंक खाते में 1 लाख रुपए दे रही है. पीआईबी फैक्ट चेक ने इस वायरल मैसेज की सच्चाई की जांच कर इसे फेक बताया है.

पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में इस बात की पुष्टि की कि यह दावा फर्जी है. केंद्र सरकार द्वारा महिला स्वरोजगार जैसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है. पीआईबी ने वायरल खबर का खंडन करते हुए कहा है कि सरकार ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है. यह भी पढ़ें | Government Jobs: भारत सरकार ने नई भर्तियों पर लगाया प्रतिबंध? जानिए वायरल न्यूज का सच. 

PIB फैक्ट चेक का ट्वीट: 

वायरल मैसेज में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार महिला स्वरोजगार योजना के तहत सभी महिलाओं को उनके बैंक खाते में 1 लाख रुपए दे रही है. पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने ट्वीट में लिखा, यह दावा फर्जी है. केंद्र सरकार द्वारा महिला स्वरोजगार जैसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है.

Fact check

Fact Check: 'महिला स्वरोजगार योजना' के तहत मोदी सरकार महिलाओं के खाते में डाल रही 1 लाख रुपये? जानिए सच्चाई
Claim :

केंद्र सरकार महिला स्वरोजगार योजना के तहत सभी महिलाओं को उनके बैंक खाते में 1 लाख रुपए दे रही है.

Conclusion :

यह दावा फर्जी है. केंद्र सरकार द्वारा महिला स्वरोजगार जैसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है.

Full of Trash
Clean

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2020 06:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).