Fact Check: पीएम मोदी ने अमित शाह सहित अन्य कैबिनेट मंत्रियों संग सुना प्रेमानंद महाराज का प्रवचन? जानें वायरल वीडियो का सच
Photo Credits PIB

Fact Check: एक एडिट यूट्यूब (YouTube) वीडियो में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ प्रेमानंद महाराज का प्रवचन सुन रहे हैं. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जब इस वीडियो की सत्यता पीआईबी फैक्ट चेक से जांची और परखी गई तो पाया गया की यह खबर फेक है. पीआई बी की तरफ से कहा गया की वास्तविक वीडियो बालसोर ट्रेन हादसे के बाद हुई समीक्षा बैठक का है. इसमें पीएम मोदी और दूसरे अधिकारियों को एक महिला अधिकारी टीवी पर ओडिशा ट्रेन हादसे की जानकारी दे रही है.  बता दें कि 2 जून, 2023 को हुए बालासोर ट्रेन हादसे में लगभग 296 लोगों की मौत हो गई थी.

Fact Check: