वायरल

Viral Video: हिरणों को देखने के बाद भी बिना शिकार किए आगे बढ़ गया बाघ, वायरल वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर टाइगर से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हिरणों को अपने सामने देखने के बावजूद बाघ उनका शिकार नहीं करता है और चुपचाप आगे बढ़ जाता है. इस वीडियो को देखकर यकीनन आप भी हैरत में पड़ जाएंगे.

Viral Video: हिरणों को देखने के बाद भी बिना शिकार किए आगे बढ़ गया बाघ, वायरल वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
बाघ ने किया हिरण का शिकार (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: वाइल्ड लाइफ लवर्स (Wild Life Lovers) अक्सर जंगली जानवरों से जुड़े वीडियो देखना पसंद करते हैं, इसलिए जानवरों से जुड़े वीडियो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं. इंटरनेट पर जानवरों से जुड़े रोमांचित करने वाले अनगिनत वीडियो देखने को मिल जाते हैं. खासकर अगर(Viral Video) बात करें टाइगर यानी बाघ (Tiger) की तो वो अपने शिकार पर कभी रहम नहीं दिखाता है, लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर टाइगर से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हिरणों (Deer) को अपने सामने देखने के बावजूद बाघ उनका शिकार नहीं करता है और चुपचाप आगे बढ़ जाता है. इस वीडियो को देखकर यकीनन आप भी हैरत में पड़ जाएंगे.

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी रमेश पांडे ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- बाघ अपने शिकार को मारने में वास्तव में किफायती होते हैं. वे सिर्फ हत्या के लिए नहीं मारते. वीडियो में आप जंगल में सड़क किनारे मौजूद एक बाघ और उसके पीछे खड़े दो हिरण को देखेंगे. यह भी पढ़ें: बैल के सामने भिगी बिल्ली बन गया बाघ, Viral Video में देखें कैसे घबराकर ‘जंगल के राजा’ ने लगा ली उल्टी दौड़

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाघ जंगल की सड़क पर अपनी राह चल रहा है. उसके पीछे दो हिरण दिखाई दे रहे हैं जो बाघ को घूर रहे हैं, लेकिन बाघ उनका शिकार करने के बजाय चुपचाप आगे निकल जाता है. इस वीडियो को शेयर कर आईएफएस अधिकारी ने समझाया है कि बाघ सिर्फ पेट की भूख शांत करने के लिए शिकार करते हैं, उनका मकसद बेवजह जानवरों का शिकार करना नहीं होता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2022 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).