वायरल

बैल के सामने भिगी बिल्ली बन गया बाघ, Viral Video में देखें कैसे घबराकर ‘जंगल के राजा’ ने लगा ली उल्टी दौड़

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बाघ का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाघ को एक बैल के डरकर भागते हुए देखा जा सकता है. यह बाघ तेज रफ्तार से दौड़ते हुए आ रहे बैल के सामने भिगी बिल्ली बन जाता है और अपनी जान बचाने के लिए उल्टी दौड़ लगा लेता है.

बैल के सामने भिगी बिल्ली बन गया बाघ, Viral Video में देखें कैसे घबराकर ‘जंगल के राजा’ ने लगा ली उल्टी दौड़
बैल से डरकर भागा बाघ (Photo Credits: Twitter)

Tiger Vs Bull Viral Video: जंगल में शेर (Lion) और बाघ (Tiger) का राज चलता है, तभी तो इनसे अन्य जंगली जानवर (Wild Animals) भी खौफ खाते हैं. बात करें बाघ की तो इसे जंगल का खूंखार शिकारी माना जाता है तो अपने शिकार पर बेरहमी से टूट पड़ता है और पलभर में उसका काम तमाम कर देता है. वैसे तो बाघ जंगल के किसी भी जानवर से डरते नहीं हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बाघ का हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बाघ को एक बैल (Bull) के डरकर भागते हुए देखा जा सकता है. यह बाघ तेज रफ्तार से दौड़ते हुए आ रहे बैल के सामने भिगी बिल्ली बन जाता है और अपनी जान बचाने के लिए उल्टी दौड़ लगा लेता है.

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- शिकारी जानवर इस तरह का व्यवहार नहीं करता. यहां इंसानों की मौजूदगी ने बाघ को दबाव में आने के लिए मजबूर कर दिया. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 20k व्यूज मिल चुके हैं. एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद कमेंट कर लिखा है- बैल का नकाब देखकर बाघ घबरा गया था, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि बैल ने बाघ को डरा दिया. यह भी पढ़ें: Monkey Video: बदमाश बंदर ने पेड़ के नीचे बैठे बाघ के खींचे कान, गुर्राने पर खिंची पूंछ, देखें फनी वीडियो

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बैल जंगल के किनारे वाली सड़क पर दौड़ते हुए आता है, जबकि वहां मौजूद एक बाघ उसे तेज रफ्तार से आते देख घबरा जाता है और डरकर वहां से दौड़ लगा लेता है, लेकिन जैसे ही बैल दौड़ते हुए आगे निकल जाता है, बाघ सड़क के पास आता है और सड़क पार करने लगता है. हालांकि एक पल के लिए बैल को देखकर बाघ की सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है और वो भिगी बिल्ली बनकर अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2022 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).