मोबाइल चला रहा था महावत, तभी उसके पास आकर ताकझांक करने लगा गजराज (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर हाथी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महावत को मोबाइल चलाते देख हाथी उसके पास पहुंच जाता है और उसके मोबाइल में ताकझांक करने लगता है.
Elephant Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर हाथियों (Elephants) से जुड़े वीडियो अक्सर देखने को मिलते रहते हैं, जिनमें से कई वीडियो इतने मनमोहक होते हैं, जिन्हें देखने के बाद दिन बन जाता है. आपने भी कभी न कभी हाथियों को टीलों पर खेलते, पानी में मस्ती करते और अटखेलियां करते हुए देखा ही होगा. हाथियों की नटखट शरारतें लोगों के दिल को सुकून पहुंचाती हैं, लेकिन क्या आपने कभी विशालकाय गजराज को अपने महावत के मोबाइल (Mobile) में ताकझांक करते हुए देखा है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें महावत को मोबाइल चलाते देख हाथी उसके पास पहुंच जाता है और उसके मोबाइल में ताकझांक करने लगता है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 38,615 लाइक्स मिल चुके हैं. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी अपने महावत के फोन में झांकने की कोशिश करता है. वीडियो तमिलनाडु के कुंभकोणम कुंभेश्वर मंदिर का बताया जा रहा है. यह भी पढ़ें: जंगली हाथी को देखते ही सेल्फी लेने में जुट गए लोग, घबराए गजराज ने उठाया ऐसा कदम… देखें Viral Video
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महावत मंदिर में बैठकर अपने मोबाइल में कुछ देख रहा है, जबकि उसके बगल में उसका हाथी मौजूद है जो उसके फोन में ताकझांक करने लगता है. मोबाइल फोन में देखने के लिए हाथी अपने शरीर को भी काफी हद तक झुका लेता है. इस नजारे को देखकर किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2022 08:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

