हाथी ने दिखाई गजब की ताकत, गजराज ने पल भर में जमीन पर गिरा दिया विशालकाय पेड़ (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी देखते ही देखते पल भर में एक विशालकाय पेड़ को जमीन पर गिरा देता है.
Elephant Viral Video: जंगल में भले ही जंगल के राजा शेर की हुकूमत चलती है, लेकिन हाथियों (Elephants) की बात ही कुछ निराली होती है. हाथियों की बेमिसाल ताकत के चलते ही जंगल का राजा भी उससे पंगा लेने से कतराता है. वैसे तो हाथियों को पारिवारिक जानवर माना जाता है, लेकिन जब उन्हें गुस्सा आता है तो वो फिर किसी की भी नहीं सुनते हैं. गुस्से में आकर हाथी किसी भी चीज को चकनाचूर करने या उखाड़ फेंकने की ताकत रखते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक हाथी देखते ही देखते पल भर में एक विशालकाय पेड़ (Tree) को जमीन पर गिरा देता है.
इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- यह देखने के बाद मुझे एहसास हुआ कि हाथी मेरी कल्पना से भी अधिक शक्तिशाली है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 8.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: बर्फबारी को देख खुशी से झूमने लगा नन्हा हाथी, बर्फ के साथ खेल रहे इस प्यारे जानवर का वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
After seeing this I realized that Elephants are more powerful than i imagined. pic.twitter.com/uo8JIfLLdA
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) March 29, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी को भूख लगी होती है, जिसके लिए वो पेड़ को जोर-जोर से हिलाने लगता है. अपनी ताकत के दम पर हाथी पलभर में उस पेड़ को जमीन पर गिरा देता है. जब पेड़ जमीन पर गिर जाता है तो वो टहनियों के पास जाता है और अपनी पसंदीदा टहनियों को खाने लगता है. कुछ देर में उसका एक साथ ही उसके पास पहुंच जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2024 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

