Elephant and Camel Video: ऊंट के साथ मस्ती के मूड़ में दिखा हाथी, सूंड में पानी भरकर किया यह काम...मजेदार वीडियो हुआ वायरल
हाथी का एक दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो ऊंट के साथ मस्ती के मूड़ में नजर आ रहा है. पास बैठे ऊंट को छेड़ने के लिए हाथी अपनी सूंड में पानी भरता है और फिर उसके ऊपर पानी की बौछार करता है. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है.
Elephant and Camel Video: हाथी को धरती का सबसे संवेदनशील, समझदार और बुद्धिमान प्राणी माना जाता है. हाथियों (Elephants) की स्मृति और उनका दिमाग बहुत तेज होता है. इनकी खासियत है कि यह सदैव झुंड में रहना पसंद करते हैं और आपस में कभी लड़ते झगड़ते नहीं है. धरती पर सबसे बड़े आकार वाले इस प्राणी के आए दिन कई दिलचस्प और मनोरंजक वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं. इसी कड़ी में हाथी का एक और दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल (Elephant Funny Video) हो रहा है, जिसमें वो ऊंट (Camel) के साथ मस्ती के मूड़ में नजर आ रहा है. पास बैठे ऊंट को छेड़ने के लिए हाथी अपनी सूंड में पानी भरता है और फिर उसके ऊपर पानी की बौछार करता है. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service) अधिकारी सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने ट्विटर पर शेयर किया है.
आईएफएस सुशांत नंदा ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- ऊंट को ठंडा रखने की कोशिश... करीब 11 सेकेंड का यह वीडियो शेयर किए जाने के कुछ ही समय बाद वायरल हो गया. इसे अब तक 4.7K से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी काफी मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है कि ऐसे लगता है जैसे ये बहुत करीबी दोस्त हैं. दूसरे ने लिखा है कि क्या ऊंट को छेड़ने के बाद हाथी हंस रहा है. किसी ने लिखा है कि होली है तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है-ऐसा लगता है जैसे मोटा भाई मस्ती के मूड़ में हैं. यह भी पढ़ें: Elephants Eating Sugarcane Viral Video: बीच सड़क पर हाथी के परिवार ने रोका ट्रक, फिर उसमें से गन्ने निकाल कर लगे खाने, यूजर्स बोले- ये है सही टैक्स वसूली
देखें वीडियो-
Keeping the camel cool😎 pic.twitter.com/9szV1xcPlN
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) October 7, 2020
इस वीडियो में एक हाथी खड़ा दिखाई दे रहा है, जबकि पास ही में एक ऊंट बैठा हुआ नजर आ रहा है. हाथी ऊंट के साथ मस्ती के मूड़ में नजर आ रहा है और इसके लिए वह पहले अपनी सूंड में पानी भरता है और फिर पास में बैठे ऊंट पर सूंड से पानी की बौछार करता है. हालांकि इस वीडियो को देख ऐसा लगता है जैसे हाथी की इस मस्ती से ऊंट को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है और वह जस का तस बैठा हुआ है. इस मजेदार वीडियो को यूजर्स भी काफी पसंद कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2020 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

