Viral Video: दो लोगों के पीछे पड़ा हाथी, जान बचाकर भागे दोनों, एक शख्स गिरा नीचे ...देखे फिर क्या हुआ
हाथी को एक शांत जानवर माना जाता है, लेकिन जब ये गुस्से में आता है , तो ये कई दुसरे जानवरों की और इंसानों की भी जान ले लेता है, ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Viral Video: हाथी को एक शांत जानवर माना जाता है, लेकिन जब ये गुस्से में आता है , तो ये कई दुसरे जानवरों की और इंसानों की भी जान ले लेता है, ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते है की एक सड़क से दो व्यक्ति भाग रहे है और एक हाथी इनके पीछे दौड़ रहा है, इनके साथ -साथ एक कार भी चल रही है.
दोनों के पीछे हाथी पड़ जाता है, ऐसे में एक शख्स दौड़ते-दौड़ते नीचे जमीन पर गिर जाता है. हाथी आता है और इसको हल्के से लात मारता है, जिसके कारण इस शख्स को कुछ नहीं होता. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर bhavayeudehawa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Korba Shocker: छत्तीसगढ़ के कोरबा में जंगली हाथी का आतंक, 65 वर्षीय महिला को पैरों से कुचलकर मार डाला
हाथी का हमला
View this post on Instagram
इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे है. एक ने कमेंट करते हुए लिखा ,' इसका नसीब अच्छा है, इसको हाथी का बैक किक नहीं लगा, नहीं तो इसकी जान जा सकती थी. दुसरे ने लिखा है ,' रास्ता छोड़कर भागते पागल, तीसरे ने लिखा ,' भाग नहीं सकते तो कम से कम दिमाग लगाते, हाथी अपने इर्द-गिर्द गोल -गोल नहीं घुम सकता.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2024 07:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

