वायरल

Viral Video: शिकारी ड्रैगन ने बंदर पर किया जबरदस्त अटैक, बड़ी बेरहमी से ली उसकी जान

शिकारी जानवरों द्वारा शिकार किए जाने के कई हैरान करने वाले वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इसी कड़ी में एक ड्रैगन और बंदर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ड्रैगन बंदर पर जबरदस्त अटैक करता है और बड़ी ही बेरहमी से उसका काम तमाम कर देता है. शिकारी ड्रैगन के इस वीडियो को देखकर आप दंग रह जाएंगे.

Viral Video: शिकारी ड्रैगन ने बंदर पर किया जबरदस्त अटैक, बड़ी बेरहमी से ली उसकी जान
ड्रैगन ने ली बंदर की जान (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: जंगली जानवर (Wild Animals) अक्सर अपना पेट भरने के लिए अपने शिकार की खोज में रहते हैं. ऐसे में जैसे ही उनके सामने कोई जानवर आ जाता है तो उस पर झपट्टा मारकर वो उसका काम तमाम कर देते हैं. शिकारी जानवर बड़ी ही चालाकी और होशियारी से अपने शिकार का काम तमाम कर देते हैं. शिकारी जानवरों द्वारा शिकार किए जाने के कई हैरान करने वाले वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इसी कड़ी में एक ड्रैगन और बंदर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ड्रैगन (Dragon) बंदर (Monkey) पर जबरदस्त अटैक करता है और बड़ी ही बेरहमी से उसका काम तमाम कर देता है. शिकारी ड्रैगन के इस वीडियो को देखकर आप दंग रह जाएंगे.

इस हैरान करने वाले वीडियो को hayat._vahsh नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. यह वीडियो लोगों को पसंद भी आ रहा है और लोग इसे देखकर हैरान भी हो रहे हैं. इस वीडियो को देखकर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी है. एक यूजर ने लिखा है- यह नजारा वाकई हैरान कर देने वाला था. इस वीडियो को अब तक 171,732 व्यूज मिल चुके हैं.

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by حیات وحش (@hayat._vahsh)

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक ड्रैगन और एक बंदर नजर आ रहा है. शिकारी ड्रैगन जबरदस्त अंदाज में बंदर पर अटैक करता है. ड्रैगन अपने मुंह से बंदर की गर्दन को दबोच लेता है और बंदर उसके चंगुल से छूटने के लिए काफी जद्दोजहद करता है, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी वह खुद को ड्रैगन के चंगुल से छुड़ा नहीं पाता है. ड्रैगन के दांतों और उसकी मजबूत पकड़ से बंदर खुद को नहीं छुड़ा पाता है और आखिर में तड़पते हुए वह दम तोड़ देता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2021 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).