वायरल

Viral Video: अच्छे खिलाड़ी की तरह लोगों के साथ फुटबॉल खेलता दिखा कुत्ता, मजेदार वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों कुत्ते से जुड़ा एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुत्ता लोगों के साथ फुटबॉल खेलता नजर आ रहा है. वो जिस तरह से खेल रहा है, उसे देखकर आप भी यही कहेंगे कि ये बहुत अच्छा खिलाड़ी है.

Viral Video: अच्छे खिलाड़ी की तरह लोगों के साथ फुटबॉल खेलता दिखा कुत्ता, मजेदार वीडियो हुआ वायरल
फुटबॉल खेलता कुत्ता (Photo Credits: X)

Dog Plays Football Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर कुत्तों (Dogs) से जुड़े मजेदार वीडियो (Funny Video) अक्सर देखने को मिलते रहते हैं, जिनमें वो न सिर्फ ईमानदारी से मालिक के प्रति वफादारी निभाते हैं, बल्कि घर के कामों में भी मदद करते हैं. कुत्ते (Dog) एक जिम्मेदार सदस्य की तरह के घर की रखवाली करने के साथ-साथ मालिक के लिए अपनी जान तक दांव पर लगाने को तैयार रहते हैं. इतना ही नहीं समय आने पर यह भी बता देते हैं कि वो एक अच्छे खिलाड़ी भी हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों कुत्ते से जुड़ा एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें कुत्ता लोगों के साथ फुटबॉल (Football)  खेलता नजर आ रहा है. वो जिस तरह से खेल रहा है, उसे देखकर आप भी यही कहेंगे कि ये बहुत अच्छा खिलाड़ी है.

वायरल हो रहे इस वीडियो को @ThebestFigen नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- ब्राजील में कुत्ते... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: अकेले ही शॉपिंग के लिए मार्केट निकल पड़ा कुत्ता, पैसे देकर दुकानदार से खरीदी अपनी पसंद की सब्जी

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन लोगों के साथ एक कुत्ता खिलाड़ी की तरह फुटबॉल खेलता हुआ नजर आ रहा है. जब तीनों लोग बारी-बारी से फुटबॉल को किक करते हैं और फुटबॉल कुत्ते के पास पहुंचता है तो वो भी शानदार खिलाड़ी की तरह उसे किक करता है. वीडियो में कुत्ते के खेलने की स्किल को देखकर ऐसा लगता है जैसे कि उसे इस खेल में महारथ हासिल है. वो अपने खेल से लोगों को खासा प्रभावित कर रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2024 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).