Viral Video: बच्चों के साथ रस्सी कूद खेलता दिखा कुत्ता, दिल जीतने वाला वीडियो हुआ वायरल
डॉग का बच्चों के साथ खेलने वाला एक मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता रस्सी कूद खेलने में बच्चों की मदद करता है. कुत्ता अपने मुंह में रस्सी पकड़कर बच्चों के साथ खेलता हुआ दिखाई दे रहा है. वायरल हो रहा वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर वैसे तो पालतू जानवरों (Pet Animals) के कई मजेदार वीडियो आए दिन वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इनमें से कई वीडियो जहां लोगों को खूब पसंद आते हैं तो कई वीडियो लोगों के दिल जीत लेते हैं. खासकर इंसानों और जानवरों के बीच की क्यूट बॉन्डिंग देख कई बार लोग इमोशनल हो जाते हैं. इस बीच डॉग (Dog) का बच्चों (Children's) के साथ खेलने वाला एक मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता रस्सी कूद (Rope Jumping) खेलने में बच्चों की मदद करता है. कुत्ता अपने मुंह में रस्सी पकड़कर बच्चों के साथ खेलता हुआ दिखाई दे रहा है. वायरल हो रहा वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
इस वीडियो को यूनीलैड नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 43,353 लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो के साथ बताया गया है कि यह ब्राजील का है. इसे देखने के बाद लोग डॉग की जमकर सराहना कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: रस्सी खींचने के खेल में बच्चों की मदद करता दिखा कुत्ता, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ बच्चे सड़क पर रस्सी कूद का खेल खेल रहे हैं. इस दौरान खेल में एक कुत्ता भी उनकी मदद करता हुआ दिखाई दे रहा है. रस्सी के एक छोर को जहां एक लड़के ने पकड़ रखा है तो वहीं रस्सी के दूसरे छोर को एक कुत्ते ने पकड़ रखा है, उधर एक लड़का रस्सी कूद मजे से खेल रहा है. यह मनमोहक वीडियो लोगों के दिलों को जीत रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2022 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

