कुत्ते ने उतारी शख्स की नकल, सड़क पर कुछ इस अंदाज में करने लगा वर्कआउट, Viral Video देख बन जाएगा आपका दिन
क्या आपने किसी कुत्ते को किसी इंसान की नकल उतारते देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक शख्स की नकल उतारते हुए कुत्ते का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कुत्ता न सिर्फ शख्स की नकल उतार रहा है, बल्कि उसे देखकर हूबहू उसी की तरह सड़क पर वर्कआउट करता हुआ भी दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को देखकर यकीनन आपका दिन बन जाएगा.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में आपकी नजर कई ऐसे जानवरों (Animals) पर पड़ी होगी, जो किसी शख्स की या अपने मालिक की नकल उतारते हुए हूबहू उनकी तरह कुछ करने की कोशिश करते दिखे हैं. अगर बात करें कुत्तों (Dogs) की तो उनकी गिनती सबसे वफादार पालतू जानवर (Pet Animal) में होती है, जो अपने मालिक और उसके घर की रक्षा करने के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर देते हैं, लेकिन क्या आपने किसी कुत्ते (Dog) को किसी इंसान की नकल उतारते देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक शख्स की नकल उतारते हुए कुत्ते का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कुत्ता न सिर्फ शख्स की नकल उतार रहा है, बल्कि उसे देखकर हूबहू उसी की तरह सड़क पर वर्कआउट करता हुआ भी दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को देखकर यकीनन आपका दिन बन जाएगा.
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- वास्तविक अनुयायी. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 40.2k व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे अब तक 515 रीट्वीट और 4,076 लाइक्स मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- कुत्ता एक अच्छा दोस्त होता है जो हमसे ज्यादा प्यार करता है और कई लोगों के लिए मुझे लगता है कि वो परिवार का हिस्सा बन जाते हैं. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- आज के इस युग में इंसान से ज्यादा जानवर समझदार होते हैं सर… यह भी पढ़ें: Viral Video: मालिक की नकल उतारती मुर्गी का मजेदार वीडियो हुआ वायरल, उसकी इस हरकत को देख हंसी से लोटपोट हो जाएंगे आप
देखें वीडियो-
Real follower 😄😄 pic.twitter.com/4wB9ZKDLmf
— Susanta Nanda (@susantananda3) December 5, 2021
करीब 19 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स के पीछे एक कुत्ता खड़ा है, जो शख्स की नकल जस की तस उतार रहा है. शख्स सड़क पर कुछ वर्कआउट कर रहा है और कुत्ता उसकी नकल उतारते हुए उसी की तरह वर्कआउट करने की कोशिश करता है. शख्स जब खड़ा होता है तो कुत्ता भी खड़ा हो जाता है और जब शख्स लेटकर वर्कआउट करता है तो कुत्ता भी लेटकर उसी तरह से वर्कआउट करता दिख रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2021 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

