संगत का असर! बकरी के प्यार में कुत्ता बना शाकाहारी, मांस छोड़कर पत्तियां खाता आया नजर (Watch Viral Video)
अगर बात की जाए कुत्ते की तो वो मांसाहारी भोजन बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी कुत्ते को पत्तियां खाते देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो शाकाहारी बनकर पत्तियां खाता नजर आ रहा है.
Viral Video: इंटरनेट के इस दौर में सोशल मीडिया (Social Media) पर कब क्या वायरल हो जाए, यह कहना वाकई मुश्किल है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानवरों (Animals) के कई मनमोहक वीडियो आए दिन देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर चेहरे पर मुस्कान आ जाती है तो वहीं कई वीडियो हमें हैरत में भी डाल देते हैं. अगर बात की जाए कुत्ते की तो वो मांसाहारी (Nonveg) भोजन बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी कुत्ते (Dog) को पत्तियां खाते देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो शाकाहारी बनकर पत्तियां खाता नजर आ रहा है.
इस वीडियो को नॉटी वर्ल्ड नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 139,376 लाइक्स मिल चुके हैं. इस वीडियो में कुत्ता एक बकरी के साथ पत्तियां खा रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया है कि कुत्ता बकरी के प्यार में पागल हो गया है, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि प्यार की ताकत ने कुत्ते को बदल दिया. यह भी पढ़ें: शिकार बनाने के लिए तेंदुए ने किया कुत्ते पर अटैक, लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि शिकारी को लौटना पड़ा खाली हाथ (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बकरी जमीन पर पड़ी पत्तियां खाकर अपना पेट भर रही है, लेकिन उससे भी ज्यादा हैरानी तो तब होती है, जब बकरी को देखकर कुत्ता भी पत्तियां खाने लगता है. कुत्ता बड़े ही आराम से बकरी से साथ पत्तियां खा रहा है, जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है और लोग यही कह रहे हैं कुत्ता बकरी के प्यार में शाकाहारी बनकर पत्तियां खाने लगा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2022 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

