Did PM Narendra Modi Shave His Head, Beard and Mustache: क्या पीएम मोदी ने अपनी मां हीराबेन का अंतिम संस्कार के बाद अपना सिर, दाढ़ी और मूंछें मुंडवा ली? जानें वायरल फोटो का सच

पीएम मोदी की मां के अंतिम संस्कार के बाद सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री का सिर, दाढ़ी और मूंछें मुंडवाने का वीडियो वायलर हो रहा है. वायरल फोटो को लेकर दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी ने अपनी मां के कर्मकांड के लिए मुंडन कराया है. लेकिन पाया गया है कि यह खबर फेक हैं.

The viral image of PM Modi is fake (Photo Credits: Twitter)

Did PM Narendra Modi Shave His Head, Beard and Mustache:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का अहमदाबाद में इलाज के दौरान 100 साल की उम्र में 30 दिसंबर को निधन हो गया. मां के निधन के बाद प्रधानमंत्री दिल्ली से हमदाबाद पहुंचकर अंतिम संस्कार किया. मां के अंतिम संस्कार के बाद प्रधानमंत्री का सोशल मीडिया पर सिर, दाढ़ी और मूंछें मुंडवाने का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल फोटो को लेकर दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी ने हिंदू रीति-रिवाजों  के अनुसार अपनी मां के आगे के कर्मकांड के लिए मुंडन कराया है. बताना चाहेंगे कि हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद पार्थिव शरीर के दाह संस्कार के बाद भी मुंडन करवाया जाता है. जिसके बाद कर्मकांड किया जाता है.

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने प्रधानमंत्री के सिर, दाढ़ी और मूंछें मुंडवाने वाले फोटो शेयर किया है. ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, "प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपनी मां के लिए सभी रस्में हिंदू परंपराओं के अनुसार बहुत ही सरल तरीके से निभाईं और बाद में उन्होंने अपना सिर मुंडन करवाया जो सभी हिंदुओं द्वारा किया जाता है असली बेटे को सलाम. यह भी पढ़े: PM Modi Mother Passed Away: मां हीराबेन मोदी के निधन पर भावुक हुए पीएम मोदी, सौंवें जन्मदिन की मुलाकात को किया याद

वायरल फोटो:

वहीं सोशल मीडिया पर एक दूसरे ट्विटर यूजर ने लिखा, कि देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री माo मोदी जी ने सभी रस्मे निभाई सादगी से अपनी समाज के रीति_रिवाजों के अनुसार ही अपनी माता जी का अंतिम संस्कार एवं आज मुंडन यानी पानीधाम भी किया. वाह रे भारत मां के सच्चे सपूत.

वायरल फोटो:

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का इस तरह की तस्वीर जरूर वायरल हो रही है. लेकिन यह तस्वीर फर्जी है. संबंधित की-वर्ड्स से खोजने पर, ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली जो वायरल दावे को सच साबित करें. हालांकि तथ्य-के जांच के दौरान, संपादित तस्वीर के समान एक तस्वीर सामने आई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तस्वीर 15 दिसंबर, 2017 को ली गई थी, जब प्रधानमंत्री संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल हुए थे. उस समय की तस्वीर है. जिस तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs England ODI Stats: वनडे क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है पाकिस्तान और इंग्लैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े