PM Modi Mother Passed Away: मां हीराबेन मोदी के निधन पर भावुक हुए पीएम मोदी, सौंवें जन्मदिन की मुलाकात को किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का शुक्रवार को निधन हो गया. वे 100 साल की थीं. हीरा बा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में सुबह 3.30 बजे अंतिम सांस ली.
नई दिल्ली, 30 दिसंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का शुक्रवार को निधन हो गया. वे 100 साल की थीं. हीरा बा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में सुबह 3.30 बजे अंतिम सांस ली. हीरा बा को मंगलवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पीएम मोदी ने ट्वीट कर मां हीरा बा को श्रद्धांजलि दी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां हीराबेन को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शुक्रवार को कहा कि ‘‘मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है.’’
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम.’’ प्रधानमंत्री मोदी ने याद किया कि जब वह अपनी मां के सौंवें जन्मदिन पर उनसे मिले थे तो उन्होंने उनसे कहा था, ‘‘काम करो बुद्धि से और जीवन जिओ शुद्धि से.’’
शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। pic.twitter.com/yE5xwRogJi
— Narendra Modi (@narendramodi) December 30, 2022
हीराबा को बुधवार को तबीयत खराब होने के बाद अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट आफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था . अस्पताल की ओर से जारी एक बुलेटिन में उनके निधन की सूचना दी गई. मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, ‘‘ हीराबेन मोदी ने यूएन मेहता हार्ट हास्पिटल में इलाज के दौरान 30 दिसंबर 2022 को तड़के साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली. ’’
प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को दोपहर बाद दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचे थे और वहां अस्पताल में अपनी मां से मिलने गए थे . वह एक घंटे से अधिक समय तक अस्पताल में रहे और डाक्टरों से मां के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की थी.
हीराबेन को हीराबा भी कहा जाता था. वह गांधीनगर के समीप रायसन गांव में प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रहती थीं. प्रधानमंत्री अपने गुजरात दौरों के दौरान नियमित रूप से रायसन जाकर अपनी मां से मिलते थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा जून में ही 100 साल की हुई थीं. हीरा बा के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी गांधीनगर में उनसे मिलने पहुंचे थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2022 07:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

