Fact Check: क्या डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को लेकर PM मोदी की आलोचना की? अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम से वायरल हो रहा फर्जी पोस्ट, जानें सच्चाई
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नाराजगी जाहिर की है.
Did Donald Trump Slam PM Narendra Modi Over US-India Trade Deal: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नाराजगी जाहिर की है. पोस्ट में ट्रंप भारत के बढ़ते टैरिफ, चुप्पी और थैंक यू न कहने को लेकर गुस्सा जताते नजर आ रहे हैं. वायरल हो रही पोस्ट की शुरुआत कुछ इस तरह होती है: "भरोसा करना मुश्किल है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अब तक मेरी किसी पोस्ट या बयान पर कोई जवाब नहीं दिया. हमने भारत को बेहतरीन डील्स दीं, रक्षा सहयोग किया, भीड़ जुटाई, लेकिन बदले में बस चुप्पी. एक धन्यवाद तक नहीं!"
ट्रंप के हवाले से ये भी लिखा गया है कि भारत को फायदा होता जा रहा है, जबकि अमेरिकी वर्कर्स को नुकसान उठाना पड़ रहा है. लेकिन क्या ये पोस्ट सच में ट्रंप ने लिखा है? चलिए, इसका फैक्ट चेक करते हैं.
ये भी पढें: FACT CHECK: पानी में आग लगने का वीडियो दिल्ली का नहीं है? फैक्ट चेक में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
फर्जी पोस्ट जिसमें डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार समझौते को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा
क्या डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की?
अब ज़रा रुकिए. हमने जब ट्रंप के आधिकारिक Truth Social अकाउंट को खंगाला, तो ऐसा कोई भी पोस्ट वहां मौजूद नहीं था. ट्रंप के हाल के पोस्ट्स में कहीं भी पीएम मोदी पर कोई सीधा हमला, भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की बात या नोबेल प्राइज का जिक्र तक नहीं मिलता.
दरअसल, यह पोस्ट पूरी तरह फर्जी है. किसी ने जानबूझकर यह झूठी पोस्ट तैयार की और उसे वायरल कर दिया. खास बात ये है कि इस फेक पोस्ट को शेयर करते वक्त कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज़ में लिखा कि "अब तो ट्रंप भी ठुकराए प्रेमी जैसे बिहेव कर रहा है और मोदी जी उन्हें साइलेंट ट्रीटमेंट दे रहे हैं." यानी सोशल मीडिया पर भी लोग इस पोस्ट को लेकर उलझे हुए हैं.
डोनाल्ड ट्रंप की आखिरी पोस्ट में भारत का जिक्र
Donald J. Trump Truth Social 07.31.25 12:00 AM EST pic.twitter.com/jF6BeLXROM
— Commentary Donald J. Trump Posts From Truth Social (@DailyTruthPosts) July 31, 2025
आखिर क्या है असली सच्चाई?
सच्चाई यह है कि ट्रंप ने हाल ही में भारत का ज़िक्र एक बार जरूर किया है, लेकिन वो पोस्ट सौहार्दपूर्ण था और उसमें न तो किसी तरह की नाराजगी थी, न कोई तीखा कमेंट. हां, एक और तथ्य ये है कि 31 जुलाई को ट्रंप ने अमेरिका में नए टैरिफ्स लागू करने का एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जरूर साइन किया है, जो 7 अगस्त से लागू होगा. इसमें भारत समेत कई देशों से आने वाले उत्पादों पर 25% तक शुल्क लगेगा.
लेकिन यह फैसला भारत पर विशेष रूप से केंद्रित नहीं है, बल्कि वैश्विक व्यापार रणनीति का हिस्सा है.
निष्कर्ष
ट्रंप द्वारा मोदी जी को लेकर गुस्से में लिखा गया वायरल पोस्ट पूरी तरह से फेक है. इस तरह के झूठे संदेश सिर्फ भ्रम फैलाने और लोगों की भावनाओं से खेलने के लिए बनाए जाते हैं. अगली बार शेयर करने से पहले एक बार जांच जरूर कर लें.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2025 03:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

