क्या न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान धरती पर आए थे एलियंस? UFO दिखने के दावे के साथ वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो (Watch Viral Video)
यूएफओ देखे जाने के दावे के साथ एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है कि न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान एलियंस धरती पर आए और उन्होंने धरती पर नए साल का जश्न मनाया. वीडियो में यूएफओ यानी एलिएंस और उनके विमान को देखने का दावा किया जा रहा है, जो तिकोने आकार का दिखाई दे रहा है.
UFO Viral Video: अक्सर आसमान में यूएफओ (UFO) देखे जाने और एलियंस (Aliens) के धरती पर आने के दावे वाले वीडियो (Viral Video) सामने आते हैं, लेकिन इसकी वास्तविकता का आज तक किसी को पता नहीं चल पाया है. इसी कड़ी में यूएफओ देखे जाने के दावे के साथ एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है कि न्यू ईयर सेलिब्रेशन (New Year Celebration) के दौरान एलियंस धरती पर आए और उन्होंने धरती पर नए साल का जश्न मनाया. वीडियो में यूएफओ यानी एलिएंस और उनके विमान को देखने का दावा किया जा रहा है, जो तिकोने आकार का दिखाई दे रहा है. वीडियो में देखा जा सकता कि देर रात में आसमान में तीन लाइटें चमकती हुई नजर आ रही हैं.
इस वीडियो को @UfoMerch नाम के अकाउंट से शेयर किया हया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग एक बार फिर इस वीडियो को देखकर हैरान हो गए हैं. बताया जा रहा है कि इस अजीबो-गरीब नजारे को 31 दिसंबर और 1 जनवरी की मध्य रात्रि में कैप्चर किया गया है. यह भी पढ़ें: Galactic Federation: गैलेक्टिक फेडरेशन क्या है? इजराइल के पूर्व अंतरिक्ष प्रमुख से जानें पृथ्वी पर एलियन के अस्तित्व का रहस्य
देखें वीडियो-
Video door bell catches this triangle craft New Year’s Eve, St Albans, UK#ufotwitter pic.twitter.com/OcU27lkrJk
— Official UFO Designs (@UfoMerch) January 4, 2022
इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि एलियंस नए साल का जश्न मनाने के लिए धरती पर आए थे, लेकिन वीडियो में नजर आ रही अजीबो-गरीब चीज को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो अमेरिका के सेंट एल्बंस का है. इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि इसमे नजर आ रही उड़न तश्तरी एयरक्राफ्ट यानी यूएफओ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2022 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

