Desi Dulha Dulhan Dance: दूल्हा- दुल्हन ने 'खुला है मेरा पिंजरा' गाने पर किया धमाकेदार डांस, अपने स्टेप्स से लगाई आग
डांस के तड़के के बिना वेडिंग फंक्शन अधूरा सा लगता है. यही वजह है कि आजकल दूल्हा-दुल्हन शादी के समय अपने-अपने पसंदीदा गानों पर धमाकेदार डांस के साथ एंट्री लेते नजर आते हैं. कहीं डीजे फ्लोर पर दूल्हा-दुल्हन को नचाया जाता है, जहां कई जोड़े शरमाते हुए नजर आते हैं तो कई अपने हैरतअंगेज डांस से मदहोश होते नजर आते हैं...
डांस के तड़के के बिना वेडिंग फंक्शन अधूरा सा लगता है. यही वजह है कि आजकल दूल्हा-दुल्हन शादी के समय अपने-अपने पसंदीदा गानों पर धमाकेदार डांस के साथ एंट्री लेते नजर आते हैं. कहीं डीजे फ्लोर पर दूल्हा-दुल्हन को नचाया जाता है, जहां कई जोड़े शरमाते हुए नजर आते हैं तो कई अपने हैरतअंगेज डांस से मदहोश होते नजर आते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो देखने को मिल रहा है, जिसमें डीजे फ्लोर पर खड़े दूल्हा-दुल्हन मायके और ससुराल पक्ष की मांग पर अपने जबरदस्त डांस से माहौल बनाते नजर आ रहे हैं. यह भी पढ़ें: कंधे पर पैर टिकाकर अंकल ने किया तूफानी डांस, योग करते हुए ऐसी मटकाई कमर कि... (Watch Viral Video)
इस वायरल वीडियो में दूल्हा-दुल्हन ने अपने डांस के लिए एक बेहद ही मजेदार गाना चुना है, जिस पर मेहमान भी डांस करते दूल्हा-दुल्हन को निहारते रहते हैं. बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की फिल्म 'जोरू का गुलाम' तो आपने देखी ही होगी. दरअसल, वीडियो में दूल्हा-दुल्हन फिल्म 'जोरू का गुलाम' के हिट गाने 'खुला है मेरा पिंजरा..आ मेरी मैना' पर डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में दूल्हा-दुल्हन का कातिलाना अंदाज वाकई कमाल का है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये डांस वीडियो यूजर्स का खूब दिल भी जीत रहा है. वीडियो में दूल्हा-दुल्हन का उत्साह देखते ही बन रहा है.
देखें वीडियो:
View this post on Instagram
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर smart_graphics99 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 25 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि 1 लाख 76 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, '36 की 36 खूबियां मिल गईं हैं भाई' वीडियो देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2023 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

