कंधे पर पैर टिकाकर अंकल ने किया तूफानी डांस, योग करते हुए ऐसी मटकाई कमर कि... (Watch Viral Video)
एक अंकल के तूफानी डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नेपाली अंकल अपने पैर को कंधे पर टिकाकर योगा स्टाइल में डांस करके लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं.
Viral Video: शादियों का मौसम (Wedding Season) ऐसा होता है, जो न सिर्फ विवाह के बंधन में बंधने वाले दूल्हा-दुल्हन के लिए खास होता है, बल्कि शादी (Wedding) में शरीक होने वाले लोग भी इस खुशी के मौके को खुलकर एन्जॉय करते हैं. शादी के मौके पर जिन्हें डांस (Dance) नहीं आता वो भी खुलकर डांस करते हैं, म्यूजिक ऑन होते ही या डीजे बजते ही लोगों के पैर अपने आप थिरकने लगते हैं. डांस के मामले में अब तो अंकल-आंटी और दादा-दादी भी यंग लोगों को कड़ी टक्कर देने लगे हैं. इसी कड़ी में एक अंकल के तूफानी डांस (Uncle Dance) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक नेपाली अंकल अपने पैर को कंधे पर टिकाकर योगा स्टाइल में डांस करके लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं.
इस वीडियो को everythingaboutnepal नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 85,814 लाइक्स मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- बाबा रामदेव के आसन भी इनके सामने फेल हैं, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- योगा ब्रेक डांसर... यह भी पढ़ें: Dulhan Dances To Naatu Naatu: अपनी शादी में दुल्हन ने भारी लहंगा पहनकर नाटू-नाटू गाने पर किया डांस, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शादी में अंकल नाचने से खुद को नहीं रोक पाए और अपने अजीबो-गरीब डांस स्टेप्स से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचने लगे. वीडियो में घर की महिलाएं और अन्य मेहमान डांस करते दिख रहे हैं, लेकिन सबका ध्यान तो इस अंकल पर चला जाता है, जो अपने कंधे पर एक पैर को टिकाकर डांस करने लगते हैं. उनके डांस को देखकर वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट जाती है, बावजूद इसके अंकल अपनी धुन में सवार होकर डांस का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2023 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

