दिल्ली की हवा के साथ पानी भी हुआ जहरीला, यमुना के केमिकल वाले झाग के बीच महिलाओं ने की छठ पूजा, देखें भयावह तस्वीरें

राजधानी दिल्ली के कालंदी कुंज से सामने आईं तस्वीरें बहुत खतरनाक और हैरान कर देने वाली है. दिल्ली का प्रदूषण 'बेहद खतरनाक' स्तर पर पहुंच है. यह सिर्फ वायु प्रदूषण तक सिमित नहीं है बल्कि राजधानी का पानी भी प्रदूषित है.

नई दिल्ली: छठ (Chhath) का महापर्व संपन्न हो चुका है. इन दिनों देश में छठ महापर्व की धूम दिखी. अलग-अलग स्थानों से छठ की मनमोहक तस्वीरें सामने आईं, लेकिन जो तस्वीरे राजधानी दिल्ली (Delhi) के कालंदी कुंज (Kalindi Kunj) से सामने आईं हैं वे बहुत खतरनाक और हैरान कर देने वाली है. दिल्ली का प्रदूषण (Pollution)  'बेहद खतरनाक' स्तर पर पहुंच है. यह सिर्फ वायु प्रदूषण तक सिमित नहीं है बल्कि राजधानी का पानी भी प्रदूषित है. दिल्ली के कालंदी कुंज से छठ पूजा की यह तस्वीरें यह साबित करने के लिए काफी है राजधानी की हवा और पानी दोनों में जहर घुल चुका है. यह भयावह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

दिल्ली के कालंदी कुंज में छठ पूजा के दौरान महिलाओं ने यमुना नदी (Yamuna River) में जहरीने केमिकल के बीच खड़े होकर सुर्य को अर्घ्य दिया. इन तस्वीरों को देखने पर आपको लगेगा जैसे ये खूबसूरत बादल हों या सफेद बर्फ. लेकिन इन तस्वीरों में जो आप देख रहे हैं वह दरअसल यमुना नदी में घुले केमिकल का झाग है. झाग भी इतना जिससे नदी ही नजर नहीं आ रही है.

यह भी पढ़ें- गैस चैंबर बना दिल्ली-NCR, सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए साथ आएं सभी सरकारें. 

यहां देखें तस्वीरें-

यमुना में घुला जहर-

बेहद डरावनी हैं ये तस्वीरें-

यह भी पढ़ें- दिल्ली में Odd Even आज से हुआ लागू, पहले दिन चलेंगी इन नंबर की कारें- इन्हें मिलेगी सहूलियत.

इन तस्वीरों को देखकर आपको अंदाजा लग गया होगा की वाकई राजधानी के हालत क्या हैं? हवा, पानी सब जगह प्रदूषण. हवा के जहर से बचने के लिए दिल्ली वासी मास्क का सहारा ले रहे हैं. जल प्रदूषण से बचने के लिए अब क्या उपाय करेंगे यह सोचने वाला विषय है. दिल्ली सरकार प्रदूषण कम करने के लिए उपाय खोज रही है लेकिन इतने खतरनाक प्रदूषण से राहत पाना जल्द मुश्किल नहीं है.

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, April 5, 2026: शादी के सीजन में सोना खरीदने वालों को राहत! गोल्ड की कीमतों में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में 22K-24K के आज के ताजा रेट

Weather Forecast Today, April 5: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, मुंबई और चेन्नई में उमस भरी गर्मी; जानें देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड