वायरल

Viral Video: ऑटो रिक्शा पर चढ़कर शर्ट उतारकर दो युवकों ने किया जानलेवा स्टंट, नोएडा का वीडियो आया सामने, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

सोशल मीडिया पर रोजाना युवाओं के द्वारा स्टंट करने के वीडियो सामने आते है. कभी कभी ये स्टंट जानलेवा भी होते है. ऐसा ही एक वीडियो नोएडा से सामने आया है. जहांपर दो युवकों ने ऑटो रिक्शा पर स्टंट किया.

Viral Video: ऑटो रिक्शा पर चढ़कर शर्ट उतारकर दो युवकों ने किया जानलेवा स्टंट, नोएडा का वीडियो आया सामने, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
Credit-(X,@News1IndiaTweet)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना युवाओं के द्वारा स्टंट करने के वीडियो सामने आते है. कभी कभी ये स्टंट जानलेवा भी होते है. ऐसा ही एक वीडियो नोएडा के थाना सेक्टर 126 इलाके के सेक्टर 94 से सामने आया है. जहांपर दो युवकों ने ऑटो रिक्शा पर स्टंट किया. इस वीडियो में देखा जा सकता है की एक हाईवे पर  कई बड़े वाहन भी दौड़ रहे है और एक ऑटो रिक्शा तेज रफ़्तार जा रहा है और इस ऑटो रिक्शा की छत पर बैठकर एक युवक स्टंट कर रहा है तो वही दूसरा युवक साइड में लटककर स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है.

इस जानलेवा स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @News1IndiaTweet नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Viral Video: ई रिक्शा और ऑटो चालक का जानलेवा स्टंट! खुद के साथ दूसरों की जान भी खतरे में डाली, ग्वालियर की सड़कों पर मचाया आतंक

ऑटो रिक्शा पर जानलेवा  स्टंट 

दोनों युवकों ने नहीं पहनी थी शर्ट

इस वीडियो में देख सकते है कि दोनों युवकों ने इस स्टंट के दौरान शर्ट नहीं पहनी हुई थी. बिना डरे ये दोनों जानलेवा स्टंट कर रहे है. सड़क से जा रहे है कई लोग इन्हें देख रहे है.

अपनी जान के साथ दूसरों की जान के साथ खिलवाड़

ये युवा अपनी जान के साथ साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डाल रहे है. इस वीडियो में देख सकते है कि किस तरह पुलिस की कार्रवाई से डरे बिना, ये दोनों स्टंट कर रहे है. बता दें की इससे पहले भी स्टंट के कई वीडियो सामने आएं है. कई बार स्टंट करते हुए लोग अपनी जान भी गंवा चुके है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इन दोनों पर कार्रवाई की मांग कर रहे है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2025 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).