बेहोश कुत्ते को मरा हुआ समझकर दफनाया, कब्र से वापस लौटा, देखें वीडियो
रूस के Novonikolsk गांव में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां Dik नाम के एक कुत्ते को उसके मालिक ने मरा हुआ समझकर दफना दिया. दफनाने के बाद कुत्ता अपनी कब्र खोदकर वापस आ गया. अपने कुत्ते को जिंदा देखकर उसके मालिक की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा...
रूस (Russia) के Novonikolsk गांव में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां Dik नाम के एक कुत्ते को उसके मालिक ने मरा हुआ समझकर दफना दिया. दफनाने के बाद कुत्ता अपनी कब्र खोदकर वापस आ गया. अपने कुत्ते को जिंदा देखकर उसके मालिक की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा. दरअसल 18 साल का Dik कंबल में सो रहा था. मालिक ने उसे हिला डुला कर देखा उसके शरीर में कोई भी हरकत नहीं हो रही थी. उन्हें लगा की Dik मर चुका है. कुत्ते के मालिक ने बकायदे आस-पड़ोस के लोगों को बुलाकर Dik का अंतिम संस्कार किया. दफनाने के कुछ देर बाद ही उसे होश आ गया और अपनी कब्र खोदकर बाहर आ गया.
हांफता हुआ Dik सड़क पर पहुंचा, लोगों को उस पर तरस आ गई. कुछ लोगों ने उसे पास के शेल्टर होम पहुंचा दिया. शेल्टर होम ने Dik को गोद लेने के लिए उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी. सोशल मीडिया पर अपने कुत्ते Dik को देखने के बाद उसके मालिक हैरान हो गए. अपने कुत्ते को जिंदा देखकर उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा.
यह भी पढ़ें: इस बच्ची को फोन से दूर रखकर उससे होमवर्क करवाता है कुत्ता, देखें वायरल वीडियो
शेल्टर होम की हेड के अनुसार कुत्ते को दफनाने के लिए गहरा गड्ढा नहीं खोदा गया था. जिसकी वजह से वो आसानी से बाहर आ गया. Dik को वापस पाकर उसके मालिक का रो रोकर बुरा हाल हो गया. उनके आंसू रूकने का नाम ही नहीं ले रहे थे. Dik को वापस पाने की खुशी में उसके मालिक ने शेल्टर होम को 5000 रुपये दान दिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2019 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

