जेब्रा के बच्चे को शिकार बनाने की फिराक में थी खतरनाक शेरनी, लेकिन मां की ममता के आगे करना पड़ा सरेंडर (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेरनी नन्हे जेब्रा को अपना शिकार बनाने की कोशिश करती है, लेकिन मां जेब्रा उसके सामने आ जाती है और आखिर में मां की ममता के आगे खूंखार शेरनी को सरेंडर करना पड़ जाता है.
Mother Zebra vs Lioness Viral Video: जंगल की दुनिया बड़ी विचित्र और रोमांच से भरी हुई है, इसके साथ ही यहां के नियम-कानून भी इंसानी दुनिया से बिल्कुल अलग है. यहां पर उसी का राज चलता है जो बेरहम और खतरनाक शिकारी होता है, जबकि अन्य जानवर हमेशा इन खतरनाक शिकारी जानवरों से बचने की कोशिश में लगे रहते हैं, क्योंकि शिकारी जानवर अक्सर शिकार करने के लिए घात लगाए बैठे रहते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शेरनी (Lioness) नन्हे जेब्रा को अपना शिकार बनाने की कोशिश करती है, लेकिन मां जेब्रा (Zebra) उसके सामने आ जाती है और आखिर में मां की ममता के आगे खूंखार शेरनी को सरेंडर करना पड़ जाता है.
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को natureismetal नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- एक मां के सामने दुनिया की कोई ताकत नहीं टिकती है. वहीं दूसरे ने लिखा है- अब शेरनी किसी मां के सामने उसके बच्चे का शिकार नहीं करेगी. यह भी पढ़ें: शिकारी की ताकत के आगे हार गई मां की ममता, खूंखार तेंदुए से बच्चे को बचाने में नाकाम रही मां जेब्रा (Watch Viral Video)
मां की ममता के आगे शेरनी ने किया सरेंडर
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेरनी जेब्रा के झुंड पर हमला कर देती है और हमले के दौरान उसका पूरा ध्यान सिर्फ अपने शिकार पर होता है. वो झुंड के सबसे छोटे जेब्रा को अपना शिकार बनाने की कोशिश करती है, लेकिन मां जेब्रा उसके इरादों को भाप जाती है और अपने बच्चे के पीछे दौड़ना शुरु कर देती है. जैसे ही शेरनी उसके बच्चे पर हमला करने जाती है, वैसे ही मां जेब्रा उसे एक जोरदार किक मारती है, जिससे शेरनी बुरी तरह से हिल जाती है और उसे मां की ममता के आगे सरेंडर करना पड़ जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2025 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

