वायरल

भोजपुरी सॉन्ग ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर दादी ने लगाए जबरदस्त ठुमके, Viral Video देख आप भी हो जाएंगे उनकी डांसिंग के फैन

एक दादी का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दादी भोजपुरी सॉन्ग लॉलीपॉप लागेलू पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती दिख रही हैं. वीडियो किसी शादी समारोह का लग रहा है, जिसमें स्टेज पर दादी अपने डांसिंग स्किल से सबका जबरदस्त मनोरंजन करती दिख रही हैं आप भी इस वीडियो को देखकर उनकी डांसिंग स्किल के कायल हो जाएंगे.

भोजपुरी सॉन्ग ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर दादी ने लगाए जबरदस्त ठुमके, Viral Video देख आप भी हो जाएंगे उनकी डांसिंग के फैन
दादी ने किया जबरदस्त डांस (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता है. खासकर बात करें डांसिंग (Dancing) की तो सोशल मीडिया पर डांस के वीडियो (Dance Video) आए दिन वायरल होते रहते हैं और लोग ऐसे वीडियो को काफी पसंद करते हैं. आपने महिलाओं के डांस के कई दिलचस्प वीडियो तो पहले भी देखे होंगे, लेकिन अब एक दादी का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दादी भोजपुरी सॉन्ग 'लॉलीपॉप लागेलू' पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती दिख रही हैं. वीडियो किसी शादी समारोह का लग रहा है, जिसमें स्टेज पर दादी अपने डांसिंग स्किल से सबका जबरदस्त मनोरंजन करती दिख रही हैं. आप भी इस वीडियो को देखकर उनकी डांसिंग स्किल के कायल हो जाएंगे.

इस वीडियो को patrakaar_mustafa_07 नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और दादी के डांस की जमकर सराहना कर रहे हैं. इस पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट किया है कि दादी ने तो कमाल कर दिया, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- ये वीडियो वाकई कमाल का है और तीसरे यूजर ने लिखा है- इतनी उम्र में शानदार डांस देखने का मौका बहुत कम मिलता है. यह भी पढ़ें: Dadi Dance Video: 'ये जवानी है दीवानी' गाने पर 63 वर्षीय दादी ने लगाए देसी ठुमके, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी समारोह में स्टेज पर एक दादी जमकर ठुमके लगा रही हैं. साड़ी पहनकर ये दादी भोजपुरी के हिट सॉन्ग 'लॉलीपॉप लागेलू' पर कमरिया लचका कर डांस कर रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि वो गाने की बीट पर थिरक रही हैं. उनके डांस को देखकर स्टेज के नीचे खड़ी महिलाएं खुद को कंट्रोल नहीं कर पाती हैं और वो भी स्टेज पर आकर दादी के साथ डांस करने लगती हैं. बता दें कि इस गाने को भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने गाया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2021 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).