वायरल

Dadi Dance Video: 'ये जवानी है दीवानी' गाने पर 63 वर्षीय दादी ने लगाए देसी ठुमके, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक डांसिंग दादी आपके सोमवार को न सिर्फ बेहतरीन बना देंगी, बल्कि उन्हें देखकर आप भी एनर्जेटिक महसूस करने लगेंगे. वीडियो में 63 वर्षीय रवि बाला शर्मा देसी ठुमके लगाकर लोगों का दिल जीत रही हैं. टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के ये जवानी है दीवानी गाने पर ये दादी जबरदस्त अंदाज में देसी ठुमके लगा रही हैं.

Dadi Dance Video: 'ये जवानी है दीवानी' गाने पर 63 वर्षीय दादी ने लगाए देसी ठुमके, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दादी का देसी डांस (Photo Credits: Instagram)

Dadi Dance Video: अगर आप अपने बोरिंग सोमवार को मजेदार बनाने के लिए किसी ऊर्जावान वीडियो (Energetic Video) की तलाश कर रहे हैं तो आप सही जगह पर हैं. दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक डांसिंग दादी (Dancing Dadi) आपके सोमवार को न सिर्फ बेहतरीन बना देंगी, बल्कि उन्हें देखकर आप भी एनर्जेटिक महसूस करने लगेंगे. वीडियो में 63 वर्षीय रवि बाला शर्मा देसी ठुमके लगाकर लोगों का दिल जीत रही हैं. टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (Student of the Year 2) के 'ये जवानी है दीवानी' (Yeh Jawaani Hai Deewani) गाने पर ये दादी जबरदस्त अंदाज में देसी ठुमके लगा रही हैं. उनके डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है.

वीडियो में रवि बाला विशाल-शेखर द्वारा रचित 'ये जवानी है दीवानी' गाने पर डांस से होती है. कैजुअल आउटफिट में डांस के दौरान दादी की मुस्कान लोगों के दिलों को जीत रही है. इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- ये जवानी है दीवानी… 19 सितंबर को शेयर किए गए इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है. इसे अब तक 64 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. यह भी पढ़ें: Bhabhi Dance Video: फैमिली वालों के सामने मारवाड़ी भाभी ने लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल वीडियो देख आप भी हो जाएंगे फैन

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravi Bala Sharma (@ravi.bala.sharma)

वायरल हो रहे वीडियो में रवि बाला शर्मा अपने आसान डांस स्टेप्स और कई मनमोहक वीडियो को बनाने के लिए फेमस हैं. उनके डांस वीडियो इंटरनेट पर कई बार वायरल हो चुके हैं. ये जवानी है दीवानी पर दादी के देसी डांस स्टेप्स को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उनके कायल हो गए हैं. बता दें कि यह गाना फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का एक ट्रैक है, जिसमें टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया ने अभिनय किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2021 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).