वायरल

मां की थैली से सिर बाहर निकालकर झांकते नन्हे कोआला की क्यूटनेस ने जीता दिल, Viral Video देख बन जाएगा आपका दिन

सोशल मीडिया पर बेबी कोआला और उसकी मां का दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बेबी कोआला अपनी मां की खोल से सिर निकालकर बाहर झांकता हुआ दिखाई दे रहा है.

मां की थैली से सिर बाहर निकालकर झांकते नन्हे कोआला की क्यूटनेस ने जीता दिल, Viral Video देख बन जाएगा आपका दिन
नन्हा कोआला (Photo Credits: X)

Koala Viral Video: आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर जंगली जानवरों (Wild Animals) से जुड़े दिलचस्प वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखना लोग काफी पसंद भी करते हैं. जानवरों से जुड़े तमाम वीडियोज में कुछ ऐसे जानवर भी शामिल होते हैं, जिनकी संख्या बेहद कम बताई जाती है या फिर वे किसी खास जगह पर ही पाए जाते हैं. उनमें भी जानवरों के बच्चों के वीडियोज तो लोगों का दिल ही जीत लेते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर बेबी कोआला (Baby Koala) और उसकी मां का दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बेबी कोआला अपनी मां की खोल से सिर निकालकर बाहर झांकता हुआ दिखाई दे रहा है, इस दौरान उसकी क्यूटनेस देखते ही बनती है. यह वीडियो यकीनन आपके दिन को मजेदार बना देगा.

इस दिलचस्प वीडियो को @AMAZlNGNATURE नामक एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा है- पीकाबू! मां कोआला और उसका छोटा बच्चा... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 3.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: बर्फ पर रेंगकर चलता दिखा पोलर बियर, Viral Video में उसकी क्यूटनेस देखकर फिदा हो जाएंगे आप

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में मां कोआला बैठी हुई दिखाई दे रही है, उसी दौरान उसकी थैली से नन्हा कोआला अपना सिर बाहर निकालता है और यहां-वहां झांकने लगता है. बच्चा जिस तरह से अपनी मां की थैली से बाहर निकलकर झांकता है, उसकी क्यूटनेस देखते ही बनती है. ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासी कहे जाने वाले कोआला अक्सर पेड़ की शाखाओं पर सोते हुए अपना ज्यादातर समय बिताते हैं, जिससे जुड़ा यह वीडियो आपका दिन बना देगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2024 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).