Crocodile Viral Video: मगरमच्छ ने पानी में स्पीडबोट के साथ लगाई जबरदस्त रेस, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
इंटरनेट पर मगरमच्छ का एक रोमांचक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यह प्राणी पानी के भीतर स्पीडबोट के साथ जबरदस्त रेस लगाता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्पीड बोट पानी में तेजी से दौड़ रही है और उसके बगल में एक मगरमच्छ नजर आ रहा है, जो बोट के साथ-साथ तेजी से पानी में तैरता हुआ दिखाई दे रहा है.
Crocodile Viral Video: मगरमच्छ (Crocodile) एक ऐसा प्राणी है जो जल और जमीन दोनों पर निवास करता है. ये एक खतरनाक मांसाहारी जीव है, जो अपने शिकार पर रहम नहीं दिखाता है और उसे सीधे निगल जाता है. सोशल मीडिया पर भी मगरमच्छ के डरावने और दिलचस्प वीडियो (Crocodile Video) वायरल होते रहे हैं. इसी कड़ी में इंटरनेट पर मगरमच्छ का एक रोमांचक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यह प्राणी पानी के भीतर स्पीडबोट (Speedboat) के साथ जबरदस्त रेस लगाता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो को गेटर्स डेली (@GatorsDaily) द्वारा ट्वीटर पर शेयर किया गया है, जिसे भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service) अधिकारी सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने रीट्वीट किया है. इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- मगरमच्छ की स्पीडबोट के साथ रेस, देखने में काफी डरावना लगता है.
करीब 13 सेकेंड के इस रोमांचक वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि ओह माई गॉड! कितना डरावना है. क्या होगा अगर बोट के मोटर से मगरमच्छ टकरा जाए और मोटर ब्लेड से उसे नुकसान पहुंच जाए. वहीं कुछ यूजर्स यह जानने को बेताब नजर आए कि यह वीडियो कहां का है और रेस में किसकी जीत हुई. आप भी देखें मगरमच्छ और स्पीड बोट की इस रोमांचक रेस का वीडियो. यह भी पढ़ें: Turtle Greets Alligator Video: कभी एक कछुए को मगरमच्छ से हाथ मिलाते देखा है? दोनों के अभिवादन का वायरल वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग
देखें वीडियो-
croco races speedboat 😱 pic.twitter.com/Gd41U1UeQT
— Gators Daily 🐊 (@GatorsDaily) September 8, 2020
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्पीड बोट पानी में तेजी से दौड़ रही है और उसके बगल में एक मगरमच्छ नजर आ रहा है, जो बोट के साथ-साथ तेजी से पानी में तैरता हुआ दिखाई दे रहा है. बोट की जैसे-जैसे रफ्तार बढ़ती है वैसे-वैसे मगरमच्छ भी अपनी रफ्तार बढ़ाता है. इस दौरान वो कभी पानी के भीतर तो कभी पानी के बाहर नजर आता है. हालांकि स्पीड बोट का थोड़ा सा हिस्सा ही एक बार वीडियो में नजर आता है, जिसे देखकर ऐसा लगता है जैसे रेस के इस दिलचस्प वीडियो को स्पीड बोट में मौजूद लोगों में से ही किसी ने शूट किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2020 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

