इमारत में सीढ़ियों के नीचे छुपे मगरमच्छ को देख उड़े महिला के होश, पुलिस के आने के बाद हुआ ऐसा कि हंसी नहीं रोक पाएंगे आप (See Viral Pic)
मगरमच्छ को देखकर किसी को भी डर लग जाएगा. एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला यूके से आया है, जहां इमारत में सीढ़ियों के नीचे छुपे मगरमच्छ को देखकर महिला के होश उड़ गए. आनन-फानन में महिला ने पुलिस को फोन किया और जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
Viral Pic: कई बार मगरमच्छ (Crocodile) तालाब या नदी से निकलकर रिहायशी इलाकों (Residential Area) में दाखिल हो जाते हैं. ऐसे में जरा सोचिए आप घर से बाहर निकलें और आपको सामने अचानक से एक विशाल मगरमच्छ (Giant Crocodile) दिख जाए तो आप क्या करेंगे? जाहिर सी बात है मगरमच्छ को देखकर किसी को भी डर लग जाएगा. एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला यूके से आया है, जहां इमारत में सीढ़ियों के नीचे छुपे मगरमच्छ को देखकर महिला के होश उड़ गए. आनन-फानन में महिला ने पुलिस को फोन किया और जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
यूके से सामने आई इस घटना के बारे में जानकर पहले तो आप भी खौफ खा जाएंगे, लेकिन जब पूरे मामले के बारे में पता चलेगा तो आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रिटिश कोलंबिया में पुलिस को एक इमारत के भीतर मगरमच्छ के होने की सूचना मिली. घटना की जानकारी मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उस मगरमच्छ को देखकर दंग रह गई. दरअसल, सीढ़ियों के नीचे असली मगरमच्छ नहीं, बल्कि उसका स्टैच्यू था. यह भी पढ़ें: Viral Video: पानी पीते समय अचानक तेंदुए पर मगरमच्छ ने किया जबरदस्त हमला, वायरल वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल
देखें तस्वीर-
7am: Officers called to high rise condo to help ‘hysterical’ resident stuck in stairwell where she just came face to face with alligator.
Prior to arrival, alligator confirmed as a realistic fake 😳. Phew. pic.twitter.com/An2inrBCUB
— Jason Doucette (@JDoucette2050) July 22, 2021
वैंकूवर पुलिस विभाग के अधिकारी Jason Doucette ने ट्विटर पर इस घटना की जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि अधिकारियों को गुरुवार सुबह करीब 7 बजे एक इमारत में पुलिस को भेजा गया, क्योंकि एक महिला ने शिकायत की थी कि उसने इमारत के भीतर सीढ़ियों के नीचे एक मगरमच्छ को देखा है. हालांकि मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली, क्योंकि मगरमच्छ असली नहीं, बल्कि एक गोल्डन कलर का स्टैच्यू था. इस वाकये को जानने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पाए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2021 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

