Viral Video: पानी पीते समय अचानक तेंदुए पर मगरमच्छ ने किया जबरदस्त हमला, वायरल वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल
एक तेंदुए का जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पानी पीते समय अचानक तेंदुए पर एक मगरमच्छ हमला कर देता है. हालांकि चालाक तेंदुआ एक जबरदस्त ऊंची छलांग लगाते हुए खुद को मगरमच्छ का शिकार होने से बचा लेता है.
Viral Video: जंगल के शिकारी जानवर (Animals) हमेशा अपने शिकार (Prey) की खोज में रहते हैं और जैसे ही उनके सामने कोई शिकार आता है वो उस पर टूट पड़ते हैं. खासकर, बाघ, शेर और तेंदुए (Leopard) को चालाक और शातिर शिकारी माना जाता है, जो अपने सामने आए शिकार पर जरा सा भी रहम नहीं दिखाते हैं. सोशल मीडिया पर शिकारी जानवर और शिकार के कई वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं. इसी कड़ी में एक तेंदुए का जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पानी पीते समय अचानक तेंदुए पर एक मगरमच्छ (Alligator) हमला कर देता है. हालांकि चालाक तेंदुआ एक जबरदस्त ऊंची छलांग लगाते हुए खुद को मगरमच्छ का शिकार होने से बचा लेता है.
इस वीडियो को लाइफ एंड नेचर नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. इस हैरान करने वाले वीडियो को अब तक 44.7K व्यूज मिल चुके हैं. लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- ये नजारा वाकई हैरान कर देने वाला था. यह भी पढ़ें: तेंदुए ने बड़ी मेहनत से किया शिकार, फिर लकड़बग्घों ने ऐसे छीना उसके मुंह से निवाला (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
👁️👁️ pic.twitter.com/mZJB8FvefJ
— Life and nature (@afaf66551) July 17, 2021
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुए को जब प्यास लगती है तो वो पानी पीने के लिए एक तालाब के पास पहुंचता है. वो जैसे पानी पीना शुरु करता है, अचानक पानी से मरमच्छ निकलता है और उस पर झपट्टा मारता है, लेकिन तेंदुआ उससे भी दो कदम आगे निकलते हुए एक जबरदस्त ऊंची छलांग लगाकर मगरमच्छ के चंगुल में आने से बच जाता है. अपनी स्फूर्ति दिखाते हुए तेंदुआ मगरमच्छ का शिकार बनने से खुद को बचाने में कामयाब हो जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2021 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

