वायरल

Video: नीदरलैंड का कंटेंट क्रिएटर पहुंचा पाकिस्तान, 117 रुपये में होटल का रूम किया बुक, जब अंदर गया तो रूम देखकर हुआ हैरान

कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर पूरी दुनिया का भ्रमण करते है, ये लोग अलग-अलग देशों का रहन-सहन और वहां के लोगों की जिंदगी को दिखाते है. ऐसे ही एक कंटेंट क्रिएटर पाकिस्तान गया, जहां उसने होटल रूम बुक किया तो वो हैरान हो गया.

Video: नीदरलैंड का कंटेंट क्रिएटर पहुंचा पाकिस्तान, 117 रुपये में होटल का रूम किया बुक, जब अंदर गया तो रूम देखकर हुआ हैरान
Credit -Instagram

कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर पूरी दुनिया का भ्रमण करते है, ये लोग अलग-अलग देशों का रहन-सहन और वहां के लोगों की जिंदगी को दिखाते है. ऐसे ही एक कंटेंट क्रिएटर पाकिस्तान गया, जहां उसने होटल रूम बुक किया तो वो हैरान हो गया. ये कंटेंट क्रिएटर नीदरलैंड का है और ये पाकिस्तान गया था. जहां उसने अपने रूम लेने के अनुभव को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

कंटेंट क्रिएटर टॉम ने बताया की उसने केवल 117 में रूम बुक की थी. लेकिन अंदर जाने के बाद उसने उम्मीद भी नहीं की थी, ऐसी चीज वहां दिखाई दी. इंस्टाग्राम @traveltomtom ट्रैवलर और ब्लॉगर है और उन्होंने 2012 से लेकर अब तक करीब 159 देशों का दौरा किया है और उस देश के बारे में लोगों को जानकारी दी है. ये भी पढ़े :दांतों से सीमेंट की बोरी उठाकर शख्स ने किया ऐसा स्टंट, Viral Video देख लोग बोले- ये है असली सनी देओल

देखें वीडियो :

मई महीने में उन्होंने पाकिस्तान के पेशावर में कुछ लोगों से मुलाक़ात की और रूम बुक किया और रूम देखने के लिए पहुंचे.उन्होंने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया की ये रूम केवल 1.4 डॉलर का था, यानी केवल 117 रुपये का. जब वो रूम की सीढियां चढ़ रहे थे, तो उन्हें काफी अजीब लग रहा था, लेकिन जब वो रूम में पहुंचे, तो उन्हें काफी अचरज हुआ ,क्योंकि एक छोटे से रूम में फैन, टीवी और दो छोटे बेड भी थे.

इस दौरान टॉम को उस रूम में और एक ब्लॉगर मिला. जो पहले से ही उस रूम में रह रहा था. टॉम ने बताया की उसे उम्मीद नहीं थी की ,' इतने कम रूपये में उन्हें ऐसा रूम मिलेगा. इसके बाद टॉम काफी खुश होते है.

इस वीडियो को अब तक 7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है और 16 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे है. एक ने कमेंट में लिखा, देखना कही पास में ओसामा बिन लादेन तो नहीं सोया है, इसके साथ ही दुसरे ने लिखा ,' मेरा बेसमेंट पुरे पाकिस्तान से बढ़िया है. तो वही एक ने लिखा है ,' मैं अपनी जान को खतरे में डालकर पाकिस्तान नहीं जाऊंगा.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2024 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).