Viral Video: कोल्ड ड्रिंक के ट्रक का हुआ एक्सीडेंट, ड्राइवर की मदद करना छोड़ लोग लुटने लगे सामान, गाजियाबाद की घटना का वीडियो वायरल

रोजाना कई घटनाएं सामने आती है. कई जगहों पर मानों ऐसा लगता है, जैसे इंसानियत नाम की चीज लोगों में से ख़त्म हो गई है. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. जिसको देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे.

Credit -( Twitter -X)

Viral Video: रोजाना कई घटनाएं सामने आती है. कई जगहों पर मानों ऐसा लगता है, जैसे इंसानियत नाम की चीज लोगों में से ख़त्म हो गई है. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. जिसको देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे. दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक ट्रक का एक्सीडेंट हुआ है, लेकिन लोग ड्राइवर की मदद करना छोड़ लोग ट्रक से गिरा सामान लुटने में मस्त है.

इसको देखकर लोगों ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है. जानकारी के मुताबिक़ उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में एक ट्रक का सड़क पर एक्सीडेंट होता है और ट्रक में कोल्डड्रिंक भरा पड़ा होता है, एक्सीडेंट होने के बाद ट्रक का सामने का भाग पूरी तरह से चकनाचूर हो जाता है और कोल्डड्रिंक की बोतलें सड़क पर पड़ी होती है. इस दौरान एक व्यक्ति आता है और कोल्डड्रिंक की बोतलें उठाकर चलता बनता है. आप देख सकते है की लोग आराम से चोरी कर रहे है. ये भी पढ़े :Delhi Video: प्रॉपर्टी विवाद में बिल्डर की गुंडागर्दी, लड़की को मारा ऐसा तमाचा की छत से नीचे गिरी लड़की, दिल्ली का वीडियो आया सामने

देखें वीडियो :

इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो गाजियाबाद के लाल कुआं का बताया जा रहा है. इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे है. एक ने लिखा है , मौके का फायदा उठाना , इसे कहते है, दुसरे ने लिखा है ,' बाप का माल , तो वही तीसरे ने लिखा है ,'कितना मतलबी हो गया है इंसान. इस वीडियो को अब तक 431.1K लोगों ने देखा है.

 

Share Now

\