Kanpur Viral Video: बिजली के खंभे पर चढ़कर गंगा नदी में लगाई छलांग, कानपुर में युवक का जानलेवा स्टंट करते वीडियो वायरल
Photo- X

Kanpur Viral Video: यूपी के कानपुर के भैरव घाट का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक युवक स्टे के सहारे बिजली के खंबे पर चढ़ जाता है और ऊंचाई पर जाकर बैठ जाता है. फिर थोड़ी देर बाद वह उठता है और झम से नदी में कूद जाता है. बैकग्राउंड में लोगों को यह बातचीत करते भी सुना जा सकता है कि बिजली के खंभे में लाइट नहीं है और यह युवक ऐसा करेगा तो मरेगा. इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में शेयर कर दिया. हालांकि, इस घटना पर कानपुर पुलिस की प्रतिक्रिया आनी अभी बाकी है.

बिजली के खंभे पर चढ़कर गंगा नदी में लगाई छलांग