YouTuber ने अपनी 'बहन' के साथ खुद का Kissing वीडियो किया शेयर, लोगों ने जमकर सुनाई खरी खोटी, देखें वीडियो
ऐसी बहुत ही कम चीजें है जो यूट्यूबर अपने फॉलोवर्स के साथ शेयर नहीं करते हैं और इसमें उसके लिपलॉक भी शामिल हैं. एक यूट्यूबर इस हफ्ते इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि उसने एक लड़की के साथ लिपलॉक करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है.
ऐसी बहुत ही कम चीजें है जो यूट्यूबर अपने फॉलोवर्स के साथ शेयर नहीं करते हैं और इसमें उसके लिपलॉक भी शामिल हैं. एक YouTuber इस हफ्ते इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि उसने एक लड़की के साथ लिपलॉक करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में यूट्यूबर Chris Monroe ने दावा किया है कि उसने जिस लड़की के साथ लिपलॉक किया है वो लड़की उसकी सौतेली बहन है. इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हो गए हैं, वीडियो को क्रिस मुनरो द्वारा चलाए गए प्रैंकइनवेजन (PrankInvasion) अकाउंट से पोस्ट किया गया है. क्रिस अमेरिका में रहते हैं, उन्हें उनके मजेदार प्रैंक के लिए पहचाना जाता है. लेकिन इस बार उनके शेयर किए गए वीडियो पर लोग हंस नहीं रहे हैं.
क्रिस को प्रैंक वीडियोज के लिए जाना जाता है, इन वीडियोज के जरिए वो लोगों को हंसाते है. लेकिन लोग उनके नए वीडियो पर हंस नहीं रहे हैं, बल्कि हैरान हैं. यूट्यूब पर अपलोड किए गए वीडियो का टाइटल है, 'KISSING MY ACTUAL SISTER PRANK' इस वीडियो में क्रिस मुनरो कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वो अपनी बहन Kaitlyn O'Connor, को उसके साथ एक गेम खेलने के लिए पूछने जा रहे हैं और अगर वो इस गेम में हार जाती है तो Kaitlyn को उसे किस करना पड़ेगा. क्रिस वीडियो में ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि इस बारे में अपनी बहन से बात करने से पहले एक घंटे तक घर में घूमते रहे. फाइनली ऊपरी मन से कैथलीन क्रिस के साथ ये गेम खेलने के लिए तैयार हो जाती हैं. कैथलीन इस गेम में हार जाती है और वो दोनों एक बार नहीं बल्कि तीन बार एक दूसरे के साथ लिपलॉक करते हैं.
यह भी पढ़ें: भाई-बहन दोनों को हो गया था इश्क, लेकिन उसके बाद दोनों ने जो फैसला लिया.....
अपलोड किए जाने के बाद से इस वीडियो को एक मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और इसे 74,000 लोगों ने अनलाइक और 15,900 लोगों ने कमेंट्स किए हैं. वीडियो देखने के बाद लोग हैरान रह गए है और सोच में पड़ गए हैं कि ये मजाक कैसे हो सकता है? उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि इसमें मजाक क्या था? लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि वीडियो में क्रिस ने जिस लड़की को किस किया है वो उसकी बहन नहीं है बल्कि कोई और लड़की है. जिसे उसने वीडियो के लिए हायर किया था. लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि क्रिस और कैथलीन दोनों सच में भाई बहन हैं और यह वीडियो देखने के बाद उन्हें उन पर घिन आ रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2019 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

