वायरल

बिना बताए ही बाहर घूमने चला गया बच्चा, मां बिल्ली ने ऐसे सिखाया उसे सबक (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिल्ली का बच्चा अपनी मां को बताए बगैर घूमने के लिए निकल जाता है, जिसके बाद उसकी मां उसे ढूंढती है और जब बच्चा मिल जाता है तो वो उसकी अच्छे से खबर भी लेती है.

बिना बताए ही बाहर घूमने चला गया बच्चा, मां बिल्ली ने ऐसे सिखाया उसे सबक (Watch Viral Video)
मां बिल्ली ने बच्चे को सिखाया सबक (Photo Credits: X)

Cat Viral Video: मां अपने बच्चों के लिए हमेशा ही प्रोटेक्टिव रहती है और उस पर कोई संकट आ जाए तो उसके लिए किसी से भी लड़ जाती है. मां को अपने बच्चों की चिंता अक्सर सताती रहती है, खासकर अगर कोई बच्चा अपनी मां को बताए बगैर घर से बाहर निकल जाए तो मां की जान हलख में अटक जाती है. हालांकि बच्चों की इस गुस्ताखी के लिए वो अपने बच्चों की अच्छे से कुटाई भी करती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बिल्ली का बच्चा (Baby Cat) अपनी मां को बताए बगैर घूमने के लिए निकल जाता है, जिसके बाद मां बिल्ली (Mother Cat) उसे ढूंढती है और जब बच्चा मिल जाता है तो वो उसकी अच्छे से खबर भी लेती है.

इस वीडियो को एक्स पर @Yoda4ever नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- मां बिल्ली को अपना बच्चा बाहर मिला. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 5.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- हर जगह तुम्हें ढूंढ रहा हूं. यह भी पढ़ें: Viral Video: बिल्ली और नन्ही बत्तख के बीच हुई भयंकर लड़ाई, झपट्टा मारकर किया एक-दूसरे का हाल बेहाल

अपने बच्चे को डांटती मां बिल्ली

वीडियो में देखा जा सकता है बिल्ली का बच्चा अपनी मां को बताए बिना कहीं चला जाता है, जब उसकी मां ढूंढते हुए उसके पास पहुंचती है तो वो अपने बच्चे पर गुस्सा करती है. बच्चा भी चुपचाप शांत होकर अपनी मां की डांट सुनता है. मां बिल्ली अपने बच्चे को पीटकर उसे मुंह से दबाकर अपने साथ ले जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2024 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).