जहरीले किंग कोबरा के चंगुल में फंसा बच्चा, उसकी जान बचाने के लिए नागराज से भिड़ी मां कंगारू (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर बच्चे की जान बचाने के लिए खुद को जोखिम में डालती मां का एक वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में देखा जा सकता है कि किंग कोबरा के चंगुल में फंसे बच्चे को बचाने के लिए मां कंगारू जहरीले सांप से भिड़ जाती है.
Viral Video: इस दुनिया में एक बच्चे के लिए उसकी मां (Mother) से बढ़कर कोई और नहीं हो सकता है. बच्चा चाहे कितना ही बड़ा क्यों न हो जाए, मां के लिए वो हमेशा बच्चा ही रहता है. मां की ममता अपने बच्चे के लिए ऐसी होती है कि वो उसके लिए अपनी जान तक दांव पर लगाने को तैयार रहती है. अगर बच्चे पर कोई मुसीबत आ जाए तो मां बड़े से बड़े खतरे का सामना भी अकेले कर लेती है. मां की ममता के उदाहरण पेश करने वाले कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर बच्चे की जान बचाने के लिए खुद को जोखिम में डालती मां का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, वीडियो में देखा जा सकता है कि किंग कोबरा (King Cobra) के चंगुल में फंसे बच्चे को बचाने के लिए मां कंगारू (Mother Kangaroo) जहरीले सांप से भिड़ जाती है.
वैसे तो इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पिछले साल जुलाई में शेयर किया गया था, लेकिन यह एक बार फिर से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की है और इमोशनल होते हुए मां की ममता को सलाम किया है. यह भी पढ़ें: Viral Video: घर के अंदर आराम से घूमता दिखा विशालकाय किंग कोबरा सांप, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में एक कंगारू को अपने बच्चे को बचाने के लिए किंग कोबरा सांप से भिड़ते हुए देखा जा सकता है. आप देख सकते हैं कि किस तरह से नागराज ने कंगारू के बच्चे को अपने जाल में फंसा रखा है. सांप के चंगुल में बच्चे को फंसा देख मां कंगारू अपनी जान की परवाह किए बगैर उससे भिड़ जाती है. वो लगातार अपने बच्चे को उसके चंगुल से बचाने की कोशिश करती रहती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2023 12:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

