वायरल

बच्चे ने पूंछ पकड़कर सांप को किया इतना परेशान कि जान बचाने के लिए भागने को मजबूर हुए नागराज (Watch Viral Video)

एक खतरनाक सांप और छोटे से बच्चे का हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में एक बच्चा सांप की पूंछ पकड़कर उसे इस कदर परेशान करता है कि नागराज अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागने पर मजबूर हो जाते हैं, लेकिन बच्चा है कि नागराज को भागने नहीं देता है.

बच्चे ने पूंछ पकड़कर सांप को किया इतना परेशान कि जान बचाने के लिए भागने को मजबूर हुए नागराज (Watch Viral Video)
सांप के साथ खेलता बच्चा (Photo Credits: Instagram)

Child Playing With Snake Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर लोगों का ध्यान खींचने के लिए कंटेंट क्रिएटर्स कुछ ऐसे वीडियो शेयर कर देते हैं, जिन्हें देखने के बाद हर कोई हैरान हो जाता है. बावजूद इसके रोमांच से भरे वीडियो लोगों को काफी पसंद आते हैं, यही वजह है कि इस तरह के वीडियो देखते ही देखते वायरल (Viral Video) हो जाते हैं. इसी कडी में एक खतरनाक सांप (Dangerous Snake) और छोटे से बच्चे (Child) का हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में एक बच्चा सांप (Snake) की पूंछ पकड़कर उसे इस कदर परेशान करता है कि नागराज अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागने पर मजबूर हो जाते हैं, लेकिन बच्चा है कि नागराज को भागने नहीं देता है. हैरत की बात तो यह है कि ऐसा करते समय बच्चा एकदम बेखौफ नजर आ रहा है.

इस वीडियो को rasal_viper नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के जैसे होश ही उड़ गए हैं. वैसे आमतौर पर जब किसी इंसान के सामने सांप आ जाता है तो वह अपना रास्ता बदल लेता है, ताकि सांप से वो खुद को बचा सके, लेकिन इस वीडियो में जो नजारा दिख रहा है वो बिल्कुल उल्टा है. यह भी पढ़ें: फन फैलाकर बैठे थे तीन खतरनाक कोबरा, सामने बैठकर उनसे खिलवाड़ करने लगा शख्स, फिर जो हुआ... (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saurabh Jadhav 2110 (@rasal_viper)

वायरल हो रहे वीडियो में एक छोटा सा बच्चा सांप की पूंछ पकड़कर, उसके साथ खेलता और उसे परेशान करता दिख रहा है. बच्चा बेखौफ होकर सांप के साथ खेल रहा है, जबकि सांप को देखकर ऐसा लगता है जैसे वो बच्चे के आतंक से बेहद डरा हुआ है. यही वजह है कि वो अपनी जान बचाने के लिए बच्चे से दूर भागने की कोशिश करता है. जैसे ही सांप वहां से भागने लगता है, बच्चा तेजी से दौड़कर उसकी पूंछ पकड़ लेता है. इस नजारे को देखकर यकीनन किसी की भी जान हलख में अटक सकती है, क्योंकि अगर यह सांप बच्चे को काट लेता तो कुछ भी हो सकता था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2022 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).