वायरल

CarryMinati on Bigg Boss 14 Funny Memes and Jokes: कैरी मिनाती बनेंगे सलमान खान के शो बिग बॉस 14 का हिस्सा? इंटरनेट पर वायरल हुए फनी मीम्स और जोक्स

बिग बॉस सीजन 14 की घोषणा हो गई है और कथित तौर पर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कैरी मिनाती सलमान खान के इस शो का हिस्सा बन सकते हैं. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर फनी मीम्स और जोक्स का अंबार लग गया है. हालांकि अभी तक बिग बॉस 14 में शामिल होने वाले प्रतियोगियों की लिस्ट सामने आई है, लेकिन कयास तो यही लगाए जा रहे हैं कि यूट्यूब सनसनी कैरी मिनाती ऊर्फ अजय नागर इसका हिस्सा होंगे.

CarryMinati on Bigg Boss 14 Funny Memes and Jokes: कैरी मिनाती बनेंगे सलमान खान के शो बिग बॉस 14 का हिस्सा? इंटरनेट पर वायरल हुए फनी मीम्स और जोक्स
बिगॉस 14 जॉइन करने को लेकर कैरी मिनाती पर फनी मीम्स वायरल (Photo Credits: Twitter)

CarryMinati on Bigg Boss 14 Funny Memes and Jokes: बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) की घोषणा हो गई है और कथित तौर पर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कैरी मिनाती (CarryMinati) सलमान खान (Salman Khan) के इस शो का हिस्सा बन सकते हैं. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर फनी मीम्स और जोक्स (Funny Memes And Jokes) का अंबार लग गया है. हालांकि अभी तक बिग बॉस 14 में शामिल होने वाले प्रतियोगियों की लिस्ट सामने आई है, लेकिन कयास तो यही लगाए जा रहे हैं कि यूट्यूब सनसनी कैरी मिनाती ऊर्फ अजय नागर (Ajey Nagar) इसका हिस्सा होंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, वह मुंबई पहुंच गए हैं और वर्तमान में उन्हें क्वारेंटाइन किया गया है. ऐसा कहा जा रहा है कि कैरी मिनाती 14 दिनों की क्वारेंटाइन अवधि पूरी करने के बाद बिग बॉस 14 टीम में शामिल हो जाएंगे. इन सबके बीच फैन्स सोशल मीडिया पर फनी मीम्स और जोक्स शेयर कर रहे हैं, क्योंकि कैरी मिनाती को विभिन्न अवसरों पर रियालिटी शो को ट्रोल करने के लिए जाना जाता है.

कैरी मिनाती ने इस साल विशेष रूप से सुर्खियां बटोरी है. दरअसल, उन्होंने अपने लोकप्रिय YouTube vs TikTok वीडियो रोस्ट के साथ TikTokers पर निशाना साधा था. उनके उस वीडियो को लाखों बार देखा गया था, लेकिन कंटेंट वायोलेशन के कारण उस वीडियो को यूट्यूब से हटा दिया गया था. हालांकि अब जब वो बिग बॉस में शामिल हो रहे हैं तो प्रशंसक उन्हें याद दिला रहे हैं कि जब वो सलमान खान के ड्रामा से भरे रियालिटी शो के कंटेंट की आलोचना करते थे. देखें बिग बॉस 14 को लेकर कैरी मिनाती पर बने फनी मीम्स और जोक्स...

देखें ट्वीट-

कैरी मिनाती के फैन्स

ये ना करो...

एक और ट्वीट

हेरा फेरी मीम्स

कैरी मिनाती बिग बॉस-

तारक मेहता का उल्टा चश्मा मीम्स

कुछ डेरिंग-

गौरतलब है कि टिकटॉकर आमिर सिद्दिकी के खिलाफ कैरी मिनाती का यूट्यूब बनाम टिकटॉक अभी भी लोगों के जहन में ताजा है. अजय नागर ऊर्फ कैरी मिनाती ने आमिर और अन्य टिकटॉकर्स को अपनी क्रिंग सामग्री, बॉडी लैंग्वेज, आउटफिट्स आदि के लिए भुनाया था. अब कहा जा रहा है कि वह बिग बॉस 14 में शामिल होने जा रहे हैं. ऐसे में यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि बिग बॉस के घर में कितनी अच्छी तरह से ड्रामा कर पाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2020 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).