वायरल

मुंह में सिगरेट लिए सड़क पर दौड़ी इंसानी खोपड़ी वाली गाड़ी, इस अनोखे वाहन को देख उड़े लोगों के होश (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक अजीब सी गाड़ी सड़क पर दौड़ती दिख रही है. वीडियो में मुंह में सिगरेट लिए एक इंसानी खोपड़ी वाली गाड़ी सड़क पर सरपट दौड़ती नजर आ रही है, जो लोगों के होश उड़ा रही है.

मुंह में सिगरेट लिए सड़क पर दौड़ी इंसानी खोपड़ी वाली गाड़ी, इस अनोखे वाहन को देख उड़े लोगों के होश (Watch Viral Video)
इंसानी खोपड़ी वाली गाड़ी (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं है जो अपनी अजीबो-गरीब हरकतों से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं. कई बार वो अपनी इन हरकतों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं. कभी तो ऐसे वीडियो हैरान करने वाले होते हैं तो कभी ऐसे वीडियोज को देखकर हंसी आ जाती है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक अजीब सी गाड़ी सड़क पर दौड़ती दिख रही है. वीडियो में मुंह में सिगरेट (Cigarette) लिए एक इंसानी खोपड़ी (Human Skull) वाली गाड़ी सड़क पर सरपट दौड़ती नजर आ रही है, जो लोगों के होश उड़ा रही है.

इस वीडियो को nitinumbaranikar नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- ये घोस्ट राइडर नहीं घोस्ट में राइडर है. वहीं एक अन्य ने लिखा है- आप कहां थे इंजीनियर सर, वहीं तीसरे यूजर ने लिखा है- भाई साहब उसको रात में घर से बाहर मत ले जाना. यह भी पढ़ें: VIDEO: चलती कार की स्टेरिंग पर गर्लफ्रेंड को बिठाकर किया रोमांस, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कर दिया इलाज

इंसानी खोपड़ी वाली गाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nitin Umbaranikar (@nitinumbaranikar)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी रोड पर एक बड़ी सी इंसानी खोपड़ी वाली गाड़ी तेज रफ्तार में भागती हुई दिखाई दे रही है. इंसानी खोपड़ी वाली इस गाड़ी के मुंह में एक सिगरेट फंसी हुई है और नीचे गर्दन वाली जगह पर पहिए भी लगे हैं. इस वीडियो में खोपड़ी को भागते देख पीछे से कुत्ते के भौंकने की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2024 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).