Camels Dance Video: अपने मालिक के साथ ऊंटों ने किया डांस, देखें वायरल वीडियो
आप ने अब तक कुत्तों कुत्तों को नाचते हुए देखा होगा, लेकिन आपने ऊंटों को शायद ही नाचते हुए देखा होगा. ट्विटर पर ऊंट के नाचने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ ऊंट एक शख्स के साथ नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं.
आप ने अब तक कुत्तों कुत्तों को नाचते हुए देखा होगा, लेकिन आपने ऊंटों को शायद ही नाचते हुए देखा होगा. ट्विटर पर ऊंट के नाचने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ ऊंट एक शख्स के साथ नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में आप ऊँटों को खुशी से कूदते हुए देख सकते हैं. सभी ऊंट उस शख्स को कॉपी कर रहे हैं. वीडियो जिस तरह से शख्स नाच रहा है, सभी ऊंट भी उसी की तरह नाच रहे हैं. यह भी पढ़ें: पार्क में फुटबॉल खेलता हुआ दिखाई दिया हिरण, गोल करने के बाद मनाया खुशी का जश्न, देखें वीडियो
इस वीडियो को इन्डियन फ़ॉरेस्ट ऑफिसर सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. 9 सेकेंड के इस वीडियो में आप ऊंटों को कूदते हुए देख सकते हैं. शेयर करने के एक घंटे के अन्दर ही इस वीडियो को 2 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. इन्टरनेट पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Baby Elephant Adorable Video: रेत की ढेर पर खेलते हुए नन्हे हाथी का प्यारा वीडियो हुआ वायरल, जिसे देख आपको भी आ जाएगी अपने बचपन की याद
देखें वीडियो:
Camels can dance pic.twitter.com/dI0Sm1bqOL
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) October 13, 2020
इन्डियन फ़ॉरेस्ट ऑफिसर सुशांत नंदा अक्सर सोशल मीडिया पर जानवरों के वीडियोज शेयर करते रहते हैं. कुछ दनो पहले उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर बाज को रिलीज करने का वीडियो शेयर किया था. इतना बड़ा अविश्वसनीय पक्षी शायद ही किसी ने देखा हो.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2020 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

