Viral Video: लड़के को भारी पड़ा स्पाइडर मैन जैसे कपड़े पहनना, पहले उड़ाया गया मजाक, फिर की गई पिटाई
एक 15 साल के बच्चे पर इसलिए हमला कर दिया जा है, क्योंकि उसने स्पाइडर मैन की ड्रेस पहनी है. पहले तो उसे बहला फुसला कर पार्क में ले जाया जाता है, फिर वहां मौजूद बच्चे उसका मजाक उड़ाते हैं और बाद में उसकी पिटाई करके उसे लहूलुहान कर देते हैं.
Viral Video: अक्सर हम उम्र बच्चों (Childrens) के बीच किसी न किसी बात को लेकर बहस हो जाती है और कभी-कभी नौबत मारपीट तक की आ जाती है. हालांकि इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बच्चे को स्पाइडर मैन (Spider Man) जैसे कपड़े पहनने की भारी कीमत अदा करनी पड़ती है. दरअसल, एक 15 साल के बच्चे पर इसलिए हमला कर दिया जाता है, क्योंकि उसने स्पाइडर मैन की ड्रेस पहनी है. पहले तो उसे बहला फुसला कर पार्क में ले जाया जाता है, फिर वहां मौजूद बच्चे उसका मजाक उड़ाते हैं और बाद में उसकी पिटाई करके उसे लहूलुहान कर देते हैं. इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं.
इस वीडियो को @FadeHubb नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- वास्तव में यह घृणित है... मुझे उम्मीद है कि उस बेचारे लड़के के साथ जो किया उसके परिणाम होंगे. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 4.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Delhi Metro Fight Video: मेट्रो में महिला ने शख्स से किया झगड़ा और मारा चाटा, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
This is actually disgusting… I hope there were consequences for what they did to that poor boy pic.twitter.com/vQ2hHEDcU4
— FadeHubb (@FadeHubb) July 1, 2023
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित बच्चा न्यूयॉर्क के हडसन फॉल्स स्थित एक मिडिल स्कूल का छात्र है, जिसका नाम आयडिन पेडोन है. कथित तौर पर स्पाइडर मैन की ड्रेस पहनने के बाद कई बच्चे उसे बहला फुसला कर एक पार्क में ले गए, जहां पहले जमकर उसका मजाक उड़ाया गया और फिर उसकी पिटाई की गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की आयडिन की नाक पर हमला करती है, जिसके बाद जब बच्चा अपने चेहरे से स्पाइडर मैन की ड्रेस निकालता है तो उसके नाक से खून बहता हुआ दिखाई देता है. बताया जा रहा है कि हमला करने वाली लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2023 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

