जमीन पर उल्टे पड़े कछुए को सीधा करने के लिए परेशान हुई भैंस, फिर अपनी सींग से किया कुछ ऐसा… (Watch Viral Video)
इंटरनेट पर एक भैंस और कछुए का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जमीन पर उल्टा पड़े कछुए को सीधा करने के लिए भैंस काफी देर तक मशक्कत करती दिखाई देती है, फिर वो अपनी सींग से कुछ ऐसा करती है जिससे कछुआ सीधा हो जाता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं.
Buffalo and Turtle Viral Video: अगर कोई मुसीबत में फंसा है और उसे मदद की जरूरत है तो ऐसे में उसकी मदद जरूर करनी चाहिए. कई लोग अपनी व्यस्तता के बावजूद लोगों की मदद करने के लिए समय निकाल ही लेते हैं, जबकि कई ऐसे भी हैं जो किसी की मदद करने के बजाय सिर्फ तमाशा देखते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर भी ऐसे कई प्रेरक वीडियो हमें देखने को मिल जाते हैं जिससे हमें कोई न कोई सबक जरूर मिलता है. इसी कड़ी में इंटरनेट पर एक भैंस (Buffalo) और कछुए (Turtle) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें जमीन पर उल्टे पड़े कछुए को सीधा करने के लिए भैंस काफी देर तक मशक्कत करती दिखाई देती है, फिर वो अपनी सींग से कुछ ऐसा करती है जिससे कछुआ सीधा हो जाता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं.
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- हर कोई दयालु हो सकता है… कछुए को पलटकर उसे बचाती भैंस… शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 54.6K व्यूज मिल चुके हैं. लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और कमेंट्स के जरिए वो भैंस की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- आजकल सिर्फ जानवरों से सीखने की जरूरत है, क्योंकि इंसानों ने इंसानियत खो दी है. यह भी पढ़ें: गजब! शिकार करने के इरादे से भैंस पर शेरों के झुंड ने किया हमला, तभी पहुंचे उसके साथी और फिर… (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
Everyone can be kind…
Buffalo saving a tortoise by turning it around 💕
(As shared) pic.twitter.com/Qs4mk8A2K8
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) December 17, 2021
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कछुआ जमीन पर उल्टा पड़ा हुआ है और उसके पास एक भैंस खड़ी है. भैंस उल्टे पड़े कछुए की मदद करती है और काफी देर तक उसे सीधा करने के लिए मशक्कत करती है. काफी देर तक भैंस अपनी सींग से कछुए को सीधा करके उसकी जान बचाने का प्रयास करती है और आखिर में उसकी मेहनत रंग लाती है. वो अपनी सींग की मदद से कछुए को सीधा कर देती है और फिर वहां से चली जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2021 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

