देश

Lalitpur Shocker: दुर्गा अष्टमी के दिन मासूम बेटी के साथ हैवानियत! शराबी पिता ने पैर बांधकर उल्टा लटकाया और बेरहमी से पीटा, आरोपी गिरफ्तार (Watch Video)

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां बार थाना क्षेत्र के धमना गांव में एक कलयुगी पिता ने अपनी 11 वर्षीय नाबालिग बेटी को बांधकर उल्टा लटकाकर बेरहमी से पिटाई की.

Lalitpur Shocker: दुर्गा अष्टमी के दिन मासूम बेटी के साथ हैवानियत! शराबी पिता ने पैर बांधकर उल्टा लटकाया और बेरहमी से पीटा, आरोपी गिरफ्तार (Watch Video)
Photo- X/@RohitMishr73995

Lalitpur Shocker: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक कलयुगी पिता ने दुर्गा अष्टमी के दिन अपनी 11 वर्षीय नाबालिग बेटी को बांधकर उल्टा लटकाकर बेरहमी से पिटाई की. यह मामला बार थाना क्षेत्र के धमना गांव का है. इस अमानवीय कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान गोविंद दास पुत्र हुकुम सिंह के रूप में हुई है, जो अक्सर शराब के नशे में रहता है.

पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो में बच्ची को उल्टा लटकाया गया था और उसके साथ क्रूरता से मारपीट की जा रही थी. गोविंद दास ने अपनी बेटी को किसी घरेलू विवाद के चलते इस कदर प्रताड़ित किया.

ये भी पढें: UP: यूपी के पांच और नए मेडिकल कॉलेजों को मान्यता, कानपुर देहात और ललितपुर की सीटों में बढ़ोत्तरी

दुर्गा अष्टमी के दिन मासूम बेटी के साथ हैवानियत (वीडियो में विचलित करने वाले दृश्य हैं, दर्शक अपने विवेकानुसार देखें)

स्थानीय लोगों के अनुसार, गोविंद दास का स्वभाव हिंसक है और वह शराब के नशे में अक्सर परिवार के साथ दुर्व्यवहार करता था. वीडियो वायरल होने के बाद गांव में गुस्से का माहौल बन गया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है. इस घटना ने समाज में बच्चों की सुरक्षा और परिवार में बढ़ती हिंसा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2024 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).