Desi Bride's Bhangra Dance: देसी दुल्हन ने अपनी बारात में किया जबरदस्त भांगड़ा डांस, वायरल वीडियो देख लोगों ने कहा 'हिट है'
जहां एक बारात में दूल्हे के पक्ष को पूरे उत्साह के साथ नाचते हुए देखना आम बात है, वहीं दुल्हन के डांस बहुत ही कम देखे जाते हैं. हालाँकि, हमारे पास एक वीडियो है जो आपको पूरी तरह से प्रभावित करेगा. ऑनलाइन वायरल हुई इस क्लिप में, एक देसी दुल्हन अपनी ही बारात में जबरदस्त भांगड़ा करती हुई दिखाई दे रही है....
Bride's Bhangra Dance: जहां एक बारात में दूल्हे के पक्ष को पूरे उत्साह के साथ नाचते हुए देखना आम बात है, वहीं दुल्हन के डांस बहुत ही कम देखे जाते हैं. हालाँकि, हमारे पास एक वीडियो है जो आपको पूरी तरह से प्रभावित करेगा. ऑनलाइन वायरल हुई इस क्लिप में, एक देसी दुल्हन अपनी ही बारात में जबरदस्त भांगड़ा करती हुई दिखाई दे रही है. अब वायरल हो रहे इस वीडियो को मेकअप आर्टिस्ट इंद्रप्रीत ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. छोटी क्लिप में, आयुषी नाम की एक देसी दुल्हन ने अपनी बारात में उत्साह से डांस किया. भारी डिजाइनर गोल्डन सोने के लहंगे में सजी आयुषी ने ढोल की थाप पर भांगड़ा किया. उसने अपने मुंह में एक नोट भी रख लिया और जोश के साथ नाचती रही. यह भी पढ़ें: Bride Dance Entry: शादी के मंडप में दुल्हन ने की जबरदस्त डांस से एंट्री, जीता लोगों का दिल, देखें वीडियो
इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है,' “आम दुल्हन नहीं इतना कॉन्फिडेंस किसे चाहिए? ऑनलाइन शेयर किए जाने के बाद, वीडियो को 2.5 मिलियन से अधिक बार देखा गया है. इस दुल्हन से नेटिज़न्स बेहद प्रभावित हुए और उन्होंने कमेंट सेक्शन में दुल्हन के कॉन्फिडेंस की प्रशंसा की."
देखें वीडियो:
View this post on Instagram
आखिरकार, एक दुल्हन जो शर्मीली नहीं है और नाचने और मस्ती करने से डरती नहीं है. यह देखना फ्रेश क्र देता है. ”एक यूजर ने कहा.'एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "अद्भुत, जब आप ब्राइडल लहंगा पहने हुए हैं तो इस ऊर्जा के साथ डांस करना वाकई मुश्किल है." दुल्हन के इस एनर्जेटिक डांस का विडो इंटरनेट पर वायरल हो गया है. सोचल मीडिया साइट्स पर इसे शेयर किया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2022 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

