वायरल

Funny Viral Video: ट्रेडमिल पर धड़ाम से गिरते ही उतर गई लड़के की पैंट, फिर जो हुआ... देखें मजेदार वायरल वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़का ट्रेडमिल पर वर्कआउट करने के लिए जाता है, लेकिन लगता है कि वो पहली बार ट्रेडमिल पर वर्कआउट करने जा रहा है, लिहाजा उसका बैलेंस नहीं बन पाता है और वो धड़ाम से ट्रेडमिल पर गिर जाता है. गिरने तक तो ठीक था, गिरते ही उसकी पैंट उतर जाती है. इस नजारे को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

Funny Viral Video: ट्रेडमिल पर धड़ाम से गिरते ही उतर गई लड़के की पैंट, फिर जो हुआ... देखें मजेदार वायरल वीडियो
ट्रेडमिल पर दौड़ते समय धडाम से गिरा लड़का (Photo Credits: Instagram)

Funny Viral Video: जिम (Gym) में अधिकांश लोग ट्रेडमिल (Treadmill) पर रनिंग (Running) करके वर्कआउट (Workout) करते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो ट्रेडमिल पर अपना बैलेंस नहीं बना पाते हैं और धड़ाम से गिर पड़ते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़का ट्रेडमिल पर वर्कआउट करने के लिए जाता है, लेकिन लगता है कि वो पहली बार ट्रेडमिल पर वर्कआउट करने जा रहा है, लिहाजा उसका बैलेंस नहीं बन पाता है और वो धड़ाम से ट्रेडमिल पर गिर जाता है. गिरने तक तो ठीक था, गिरते ही उसकी पैंट उतर जाती है. इस नजारे को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर nextlevelfitapp नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो पर लिखा है- जिम में पहला दिन... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 126,355 लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो में लड़का ट्रेडमिल पर भागने की तैयारी करता है, लेकिन उसके साथ यह हादसा हो जाता है. यह भी पढ़ें: ट्रेडमिल पर जमकर पसीना बहाता दिखा एक कुत्ता, जबकि दूसरे आलसी डॉग ने किया कुछ ऐसा, Viral Video देख हो जाएंगे हैरान

देखें वीडियो-

आमतौर पर ट्रेडमिल पर पहले खड़े होना होता है, फिर उसे कम स्पीड में चलाकर धीरे-धीरे दौड़ना शुरू करते हैं. लेकिन वीडियो में लड़का ट्रेडमिल के दोनों तरफ पैर करके खड़ा होता है और ट्रेडमिल को फुल स्पीड में चलाता है. जब ट्रेडमिल फुल स्पीड में चल रहा होता है, तब लड़का उस पर रनिंग करने के लिए अपने पैर उस पर रखता है और वैसे ही धड़ाम से गिर पड़ता है. इतना ही नहीं गिरते ही उसकी पैंट भी उतर जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2022 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).