वायरल

ट्रेडमिल पर जमकर पसीना बहाता दिखा एक कुत्ता, जबकि दूसरे आलसी डॉग ने किया कुछ ऐसा, Viral Video देख हो जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर वर्कआउट करते कुत्ते का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दो कुत्ते ट्रेडमिल पर वर्कआउट कर रहे हैं, पहला तो पूरी ईमानदारी के साथ वर्कआउट कर रहा है, जबकि दूसरा इतना आलसी है कि वो ट्रेडमिल पर बस खड़ा है और एक पैर को मूव कर रहा है.

ट्रेडमिल पर जमकर पसीना बहाता दिखा एक कुत्ता, जबकि दूसरे आलसी डॉग ने किया कुछ ऐसा, Viral Video देख हो जाएंगे हैरान
ट्रेडमिल पर वर्कआउट करते कुत्ते (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: अपनी सेहत (Health) के प्रति सतर्क रहने वाले अधिकांश लोग नियमित रूप से जिम में वर्कआउट (Workout in Gym) करते हैं. शारीरिक व्यायाम के दौरान कई लोग ट्रेडमिल (Treadmill) पर वर्कआउट करते हैं, ताकि वो खुद को फिट और हेल्दी रख सकें. अब आपने इंसानों को ऐसा करते तो कई बार देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी कुत्ते को ट्रेडमिल पर वर्कआउट करते देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर वर्कआउट करते कुत्ते का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Dog Workout Viral Video) हो रहा है. इसमें दो कुत्ते ट्रेडमिल पर वर्कआउट कर रहे हैं, पहला तो पूरी ईमानदारी के साथ वर्कआउट कर रहा है, जबकि दूसरा इतना आलसी है कि वो ट्रेडमिल पर बस खड़ा है और एक पैर को मूव कर रहा है.

इस वीडियो को Buitengebieden नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- कुत्ते दो तरह के होते हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 900.8k व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो में ट्रेडमिल पर एक कुत्ता जहां गंभीरता से एक्सरसाइज कर रहा है तो वहीं दूसरा आलसी कुत्ता चालाकी से सिर्फ एक पैर चलाकर एक्सरसाइज करता नजर आ रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: पानी में खेलते हुए क्यूट डॉग का क्लिप वायरल, वीडियो देख चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो कुत्ते दो अलग-अलग ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज कर रहे हैं. पहला कुत्ता पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ अपनी एक्सरसाइज कर रहा है, जबकि दूसरा कुत्ता ट्रेडमिल पर खड़ा है और अपना सिर्फ एक पैर चला रहा है. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2022 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).